अंग्रेजी सिखना क्यों जरुरी है?

आज दुनियाॅ Digitalized हो चुकी है। घर बैठे आप दुनियाँ को live देख सकते हैं। आप के हाथ में Smart phone है, लेकिन अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान नहीं होने के कारण आप उतना स्मार्ट नहीं हो पा रहें हैं जितना कि आप को होना चाहिए । अच्छा Life style के लिए आपको स्मार्ट होना पड़ेगा । आप अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर अंग्रेजी सीखने में लगा सकते हैं । चाहे आप अभिभावक हों या फिर स्टुडेण्ट प्रति दिन एक एक्सरसाइज़ Translation बनायें, English Grammar पढ़े और उससे संबंधित एक्सरसाइज़ बनायें और कम से कम दस नये-नये words को याद करें । फिर देखिए कुछ दिनों के बाद आप में क्या परिवर्तन होता है और आप महसूस करने लगेंगे कि अंग्रेजी सीखना कितना आसान है । देखिए जिन्दगी तो सभी जीते हैं, लेकिन जिन्दगी का सही मजा उठाने के लिए English का ज्ञान आवश्यक हो गया है । आप इस तथ्य को गहराई से समझें और अपने बच्चे और दोस्त को भी समझायें । आप ही सोचें यदि आप अभिभावक होकर English सीखने के लिए तत्पर रहेंगे, तो कोई कारण नहीं कि आपके बच्चे भी आपका साथ नहीं दें । अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान नहीं होने के कारण आप में जो। Inferiority complex हो गया है, वह धीरे- धीरे दूर होता चला जायेगा । विश्वास मानें जब आप Maths, Science या फिर कोई अन्य बिषय सीख सकते हैं तो अंग्रेजी सीखना कौन सी बड़ी बात है । आप प्रयास करना तो शुरु करें । आज अधिकांश Parents अपने बच्चे को English medium school में डाल देते हैं बच्चे को वहाँ रटना सीखाया जाता है बच्चे को Maths का sum बनाना आता है, लेकिन English में होने की वजह से वह समझ नहीं पाता । सारे बिषय के साथ भी यही परेशानी होती है ।इसलिए यह जरुरी है कि बच्चे कि यह समझें कि इसका अर्थ क्या है । उसे सिर्फ डराकर रटाने मात्र से उसकी समझ शक्ति नहीं बढ सकती है । हमें यह स्वीकार करना ही पड़ेगा कि हम हिन्दी भाषी लोग हैं । इसलिए हमें हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी का अनुवाद करने की कला आना ही चाहिए । थोड़ा समय देकर आप या आपके बच्चे इस कला को बड़ी आसानी से सीख सकते हैं । अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का मतलब यह नहीं होता है कि हम हिन्दी में सोचना और बोलना छोड़ देंगें। अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि आप और आपके बच्चे अंग्रेजी भाषा को अच्छी तरह से सीखें क्योंकि Knowledge is power.

Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem