Posts

Showing posts from July, 2021

How to use noun

Image
  Today's learning is tomorrow's earning.  हिन्दी का शब्द है 'काम' इसके अंग्रेजी अनुवाद को ध्यान से पढ़ें- -  राम अपना काम करता है -- Ram does his work well.  मैं एक काम के तलाश में हूँ- - I am in search of a job. वह बहुत काम की चीज है- - It is very useful thing.  आप अपना काम निकालना चाहते हैं- - You like to attain your own end.  रतन का काम- काज कैसा चल रहा है -- What about Ratan's business,? राम का काम नहीं बन सका-- Ram was not able to succeed.  गीता को आप से एक काम है -- Geeta has a piece of business with you.  जैसा कि ऊपर वर्णित वाक्यों में आप देख रहे हैं कि 'काम ' शब्द का अंग्रेजी अनुवाद क्रमशः   work,job,useful,       end ,business, succeed business हुआ है । अनुवाद बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए ।     अब हिन्दी के शब्द 'रुपये- पैसे' का अंग्रेजी अनुवाद को समझें- - आजकल रुपये- पैसे ही सब कुछ है -- Money is everything these days.  तुम्हारे पास एक भी पैसा नहीं है- - You have not a single pice. इन...

Some Nouns- - 4

Image
  हिन्दी का एक शब्द है 'नाम ' जिसका अंग्रेजी अनुवादों को देंखे- - उसका नाम क्या है- - What is his name?  आप नाम राजा है -- You are a nominal king.  राम का नाम चारों ओर फैल रहा है -- The reputation of Ram is spreading far and wide.  श्याम ने अपना नाम कहाँ लिखवाया- - Where was Shyam admitted?  गणेश नामी कवि है -- Ganesh is a famous poet.  दीपांकर नामी चोर है -- Deepanker is a notorious thief.  कृपया 1000 रुपये मेरे नाम से जमा कर दीजिए- - Please credit Rs 1000 to my account.  उपरोक्त वाक्यों में 'नाम 'का अंग्रेजी अनुवाद क्रमशः name, nominal ,reputation, admitted ,famous notorious और my account हुआ है । अतः अनुवाद बनाते समय अशुद्धियाँ से बचने के लिए इस बात का आप खास  ध्यान रखें । अब हिन्दी का दूसरा शब्द 'जगह 'के अंग्रेजी अनुवाद को समझें- - आपके ऑफिस में दो जगह खाली है -- Two post have fallen vacant in your office . यदि मैं प्रधानमंत्री के जगह पर होता- - Were I in the place of the Prime minister! अब सुधार की कोई जगह नहीं थी- - There was now no sco...

Some Nouns- 3

Image
  हिन्दी का एक शब्द है 'लाभ'। अंग्रेजी में इसके अनुवाद को देखिए- - रतन को इस परिस्थिति से अवश्य लाभ उठाना चाहिए- - Ratan must take advantage of this situation . उनका गंगा लाभ हो गया -- He died . अफसोस करने से कोई लाभ नहीं- - It is no use repenting.  आप नें बहुत लाभ उठाया- - You earned enormous profit. उससे बहुत लाभ था -- The advantages of that were many.  उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि हिन्दी के शब्द पानी का अंग्रेजी अनुवाद क्रमशः advantage , died, use,  frofit and advantage हुआ है। इसलिए अनुवाद करते समय आप इस बात का ध्यान रखें । अब आईये और हिन्दी के शब्द 'मिट्टी ' का अंग्रेजी अनुवाद को सीखते हैं- -  वह महल मिट्टी में मिल गया- -   That castle was reduced to dust.  माता दूर्गा की मूर्ति मिट्टी की बनी है- - The idol of Mata Durga is made of clay . रामपुर की मिट्टी ऊपजाऊ है -- The soil of Rampur is fertile.  सभी मानव मिट्टी से बना है- - All men are made of dust.  लाश को मिट्टी से ढक दिया गया -- The dead body was covered...

Some Nouns- 2

Image
  हिन्दी का एक शब्द है बात । इस बात शब्द का अंग्रेजी अनुवाद को ध्यान से देखें- - बात पक्की हो गई -- The terms are settled.  आप दोनों में बाता- बाती हो गई थी- - Both of you exchanged hot words.  बात बहुत बिगड़ गई- - The matter took a serious turn. छोटा मुँह बड़ी बात- - Small wits, great boast. दिनेश को लम्बी- चौड़ी बातें पसंद नहीं- - Dinesh doesn't like tall talks.  लम्बी- चौड़ी बातें मत करो- - Don't talk big. जहाँ तक गजेन्द्र की बात का संबंध है --So far as Gajendra's matter is concerned.  वह हँसने की बात नहीं है- - That is not a laughing  matter. आप उन लोगों के बात में आ गये- - You were taken in by their words.  वह तो अच्छी बात है- - That's a good thing.  वह बात तुम्हें पसंद नहीं है -- You don't like that.  वह अजीब बात है- - That is strange . वह झूठी बात है -- That is false.  यह सच्ची बात है- - It is true.  वह बात सत्य है- - That's is a fact. क्या बात करतें हैं- - What do you talk about?  एक समय की बात है- - Once it so happened...

Some Nouns -1

Image
हिन्दी के एक शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद अलग- अलग word से होता है जिसे जानना हमें नितांत जरुरी है । उदाहरण के लिए एक संज्ञा है पानी और इसका अंग्रेजी अनुवाद पर गौर करें- -  शिमला का पानी अच्छा है -- The climate of Shimla is good. कृपया एक ग्लास पानी दीजिए -- Please give me a glass of water. कल पानी पड़ रहा था -- It was raining yesterday. कृपा करके अपने पिता जी का पानी रखिए- -  Please save your father's prestige.  सीता के चेहरे पर पानी है- - There is lustre on Sita's face.  तुम सभी के सामने पानी- पानी हो गये- - You were perplexed in front of all.  बैलों की जोड़ी पानी -पानी हो गया- - Pair of oxen got exhausted.  धर्मेन्द्र सिंह तलवार पर पानी चढ़ा रहा था- - Dhamendra Singh was sharpening a sword.  आप की आशाओं पर पानी फिर गया- - Your hopes ended in smoke . भारत चीन को पानी पिला देगा -- India will teach China a lesson.  राधिका के मुँह में पानी भर गया -- Radhika's mouth began to water.  उपरोक्त वाक्यों में प्रयुक्त पानी के विभिन्न अंग्रेजी अनुवादों ...

Conditional Sentences

Image
Keep on learning.    जब किसी कार्य के सम्पन्न होने की संभावना किसी शर्त के साथ होती है, तो ऐसे वाक्यों को Conditional Sentences कहते हैं । अब नीचे कुछ हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को दिया गया है जिससे कि आप को इन्हें समझ मे आसानी होगी -- यदि आप समय पर दवाईयाँ ली हुई होती, तो आप अब तक ठीक हो गये होते -- If you had taken medicines in time, you would have cured yet. यदि एम्बुलेंस की जरुरत हो, तो दिये गये नम्बर पर काॅल करो- - Call to given nomber, in case you need ambulance. यदि आप सच्चे दिल से मेहनत करेंगे, तो परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे- - If you labour heart and soul, you will pass with good marks in the examination.  यदि मैं प्रधानमंत्री हो जाऊँ, तो देश से गरीबी को हटा दूँ -- Were I the Prime minister, I would remove poverty from the country.  जबतक आप समय पर दवाइयाँ नहीं लेंगे, तब तक आप ठीक नहीं हो सकते- - Unless you take medicines in time, you can't be cured.  मैं तुम्हें अंग्रेजी पढ़ा सकता हूँ, बशर्ते तुम मेहनत करो-- I  can teach you ...

Means

Image
हम दुनियाँ मेंं जो कुछ भी करते हैंं उसके लिए हमें साधन की जरुरत परती है; जैसे- - मैं कलम से लिखता हूँँ -- I write with a pen.  हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- -  वह अपने हाथों से खाना पकाती है-- She cooks the food with her hands. आप लेपटाॅप के बिना नहीं लिख सकते हैं -- You can't write without a laptop.  यह निबंध राधिका के द्वारा  लिखी गई -- This essay was written by Radhik.  वह ट्रेन से दिल्ली गया- - He went to Delhi by train.  राधा चश्मा से देख रही है  --   Radha is looking through a spectacle.  वे उपन्यास लिखकर करोड़ों कमाते हैं- - He earns millions by writing novels.  अब उपरोक्त उदाहरण के आधार पर निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद- -  मैं नें कठिन परिश्रम कर सफलता पाई है । हमलोग अंग्रेजी पढ़ कर तरक्की करते हैं । वह हवाई जहाज से मुम्बई गया । यह कविता जय शंकर प्रसाद द्वारा लिखी गई । वह जूते के बिना काम नहीं कर सकता है । वह तूलिका से चित्र बनाता है । मैं गीता पढ़कर ज्ञान प्रा...

How to Translate Sentences of Habitual action

Image
  हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें --  वह हमेशा सच्च बोलता है/ बोला करता है- - He always tells the truth.  आप झूठ नहीं बोलते हैं / बोला करते हैं- - You don't tell a lie.  उसे भूलने की आदत है- - He is in the habit of forgetting.  मुझे सच्च बोलने की आदत है -- I am accustomed to speak the truth.  वह चाय पीया करता है- - He likes to take a tea.  मैं सुबह में चाय पीता हूँ- - I have my tea at the morning.  तुम हमेशा सिर खुजलाते रहते हो- - You are constantly scratching your head. वे लोग दिल्ली में रहता था / रहा करता था- - They used to live in Delhi.  मिथलेश कभी -कभी आप के यहाँ आता था / आया करता था -- Mithilesh would occasionally  come to you.  राधा बराबर अस्पताल जाती थी / जाया करती थी- - Radha would frequently go to the hospital.  अब उपरोक्त उदाहरण के आधार पर निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद- - धरती सूर्य का चक्कर लगाती है / लगाई करती है । वह दिन में सोया करता है। मैं सुबह में टहला क...

Purpose showing sentences

Image
  हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें और अच्छी तरह से याद कर लें ताकि आपको अनुवाद बनाने में सुविधा हो --  जीवन में उन्नति करने के लिए के लिए साधन है -- There is means to progress in life.  मुझे लिखने के लिए एक कलम है -- I have a pen to write with. वह किताब खरीदने के लिए बाजार गया- - He went to market to buy a book.  गीता सीखने के लिए उत्सुक है -- Geeta is eager to learn.  राम ने बच्चों के लिए आम लाया- - Ram brought mangoes for the sake of the children.  क्या आप मदन के लिए थोड़ा समय निकाल सकते हैं -- Can you spare Madan some time?  हमें सुनने के लिए दो कान हैं- - I have two ears to hear with.  वह संतुलित भोजन करता है ताकि बीमार न हो जाए -- He take balanced food so that he may not fall ill. वह ताजमहल देखने आगरा गया- - He went to Agra with a view to seeing the Taj Mahal.  गिरे हुए दूध के लिए रोना बेकार है- - It is no use crying over spilt milk.   अब उपरोक्त उदाहरण के आधार पर निम्न लिखित वाक्यों को अंग्रेजी में ...

How to Translate Sentences showing Probability or Possibility

Image
जिस कार्य के सम्पन्न होने की संभावना अधिक होती है तो उसे Probability और यदि कम होती है तो उसे Possibility कहा जाता है । अब हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से देखेंं- - वह कल दिल्ली जा सकता है- - He may / might go to Delhi tomorrow.  वह कल दिल्ली नहीं भी जा सकता है- - He may not go to Delhi tomorrow.  अब कोरोना के तीसरे वेव की संभावना है- - There is Probability of 3rd wave of Corona.   परीक्षा में सफलता संभव है -- Success in the examination is possible.  वह सफल हो सकता है -- He may/ might be success.  शायद आज आप का काम हो जायेगा- -Perhaps your work will be done toady . संभव है कल से वह अंग्रेजी पढ़ने लगेगा  -- Probably he will begin to read English from tomorrow . हो सकता है राम यहाँ नहीं आये- - It is possible that Ram will not come here . क्या आप दिल्ली जा सकते हैं- - Can you go to Delhi?  आप मंत्री अवश्य बन सकते हैं- - You are going to be a minister.  आप अवश्य पास करेंगे- - Ten to one that you will pass. आपने रामायण पढ़ी ...

How to Translate Pronouns

Image
  कुछ Pronouns नीचे दिए गए हैं जिन्हें आप अच्छी तरह से याद कर लें ताकि आपको अनुवाद बनाने में सुविधा हो- --- दोनों- -  Both  वे दोनों- - Both of them  तुम दोनों- - Both of you  दोनों में से कोई नहीं- - Neither  कोई- - Some one/ Somebody/ So and so  कोई भी- - Anyone  बहुतों में से कोई एक- - None/ No one  सब कोई -- All  कुछ- - Something  कुछ  नहीं- - Nothing  दोनों में से कोई एक- - Either  कोई और नहीं --  None else  कोई और -- Some one else  अब वाक्यों में इनके प्रयोगों को ध्यान से समझें- - उसके चार पुत्रियाँ  हैं। इन चारों में से कोई भी अंग्रेजी नहीं जानती-- He has four daughters.  Neither of the four know English.  कोई कहता है- - Someone says. जो लड़की वहाँ है वह मेरे दोस्त की बहन है- - The girl who / that is there is my friend's sister.  जो साइकिल यहाँ है वह आप की है -- The cycle which / that is here is your' s.  हमलोगों को / तुमलोगो को / लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाह...

How to Translate Optative Sentences

Image
  जिस वाक्य से इच्छा  (wish) या अभिलाषा (ambition) का बोध होता हो,  उसे Optative Sentence कहते हैं; जैसे- - भगवान आपको सफल करें- - May God bless you with success!  or God bless you with success!  हमारी दोस्ती बनी रहे- - Long live our friendship!  कुछ हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को दिया गया है जिससे कि आप को इन्हें समझ मे आसानी होगी- -  वह आपके परीक्षा में सफलता की कामना करता है- - He wish you success in the examination.  आप चाहते हैं कि मैं एक उपन्यास लिखूँ- - You wish me to write a novel.  आप चाहते हैं कि देश की उन्नति हो- - You want there to be prosperity of the country.  यदि मैं प्रधानमंत्री होता- - I wish I were the Prime minister!  यदि वह आप को समझ पाता -- You wish you had understood him.  यदि मैं उपन्यासकार होता- - Would that I had been a novelist!  उपरोक्त उदाहरण के आधार पर निम्न लिखित वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद- - वह शीघ्र लोट कर आये । भगवान आपको शक्ति दें । आप को पुत्र हो । वह मेरे अच्छे स्वास्थ्...

How to Translate Sentences showing permission

Image
आईये अब कुछ हिन्दी के कुछ ऐसे वाक्यों के अनुवाद को सीखते हैं जिनसे अनुमति  ( Permission)   का बोध होता हो- -  क्या मैं अंदर आ सकता हूँ -- May I come in?  क्या मैं टीवी खोल सकता हूँ- - May I switch on the t.v? मुझे उससे मिलने की अनुमति दी जाय- - I may be allowed / permitted to see him . मुझे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाय- - I may be allowed to appear in the examination .  हाँ, बैठ सकते हो- - Yes, you may . नहीं,  नहीं पी सकते- - No,you may not . आप को काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती- - You are not allowed to to do this work.  उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से पढ़ें और फिर याद कर लें ताकि इन वाक्यों का पैटर्न आपको समझ में आ जाए और इसके आधार पर निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- -  क्या मैं अपना काम कर सकता हूँ? क्या मैं जा सकता हूँ?  क्या मैं आपके बाइक का उपयोग करुँ?  क्या मैं खिड़की को ब॔द कर दूँ?  मुझे हवाई जहाज से यात्रा करने की अनुमति दी जाय । मुझे राम से मिलने की अनुमति दी जाय । हाँ, तुम लिख सक...

How to Translate Sentences showing advice

Image
  नीचे कुछ हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को दिया गया है । आप इसे अच्छी तरह से याद कर लें, ताकि इन वाक्यों का पैटर्न आपको समझ में आ जाए --  तुम अपना काम करो- - Do your work.  झूठ मत बोलो- - Don't tell a lie.  तुम अंग्रेजी जरुर पढ़ो- - Do read English. or          You must read English.  तुम्हें कठिन परिश्रम करना चाहिए- - You should labour hard. आप को डाॅक्टर होना चाहिए- - You should be a doctor.  आप को वहाँ नहीं जाना चाहिए- - You should not go there.  हमें अपने केरियर का ध्यान रखना अच्छा होगा- - We had better take care of our career.  अभी काम शुरू क्यों नहीं करते- - Why not begin the work now? आप अपने लिए चिंता क्यों करते हैं- -   Why do you anxious about yourself?  अब हमलोगों अंग्रेजी पढ़े -- Let us study English now. उसे पढ़ने दो -- Let him read. थोड़ी देर टीवी देखना कैसा रहेगा- - How / What  about witching t.v. for a while?  मुझे बताएँ कि कैसे पढ़ूँ -- Tell me how to read? यह पढ़ने का समय ह...

How to Translate Emphatic statement

Image
 जब किसी भी बात पर जोर देकर कहा जाता है तो वह Emphatic statement कहा जाता है । उदाहरण के लिए कुछ वाक्यों को नीचे दिया जाता है -- तुम ही तो हो- -It is you.  आप ने ही तो यह काम किया है -- It is you who have done this work . वह पढ़ता ही तो था- - He  did read. वह अंग्रेजी पढ़ेगा ही- - He will certainly read English.  विटामिन B12 केवल जानवरों मे ही पाया जाता है- - Vitamin B12 is found only in animals. आप पढ़ते रहते हैं- - You go on/ keep on reading.  मैं अपना काम करता रहा- - I went on/  kept on doing my work.  वह पत्र लिखने लगा -- He began to write a letter.  हमलोग पढ़ते ही रहते हैं- - We do nothing but read.  मैं जाने ही वाला हूँ -- I am  about to go.  वह अच्छा ही अच्छा देखता है- - He sees nothing but good.  वहाँ पानी ही पानी है -- There is nothing but water there.  मैं स्कूल पहुँचा ही था कि घंटा बज गया -- Just as I reached to school, the bell rang. तभी आप ने उससे मिला-- Just then you met him.  तभी मैं आप का काम कर सकता ह...

Forms of verb

Image
          Verb  को हिन्दी मेंं क्रिया कहते हैंं । अंग्रेजी मेंं इसके कई रुप होते हैंं जिसमेंं तीन रुपों को याद करना आवश्यक होता है । Present Perfect Tense, Past Perfect Tense और Future Perfect Tense में verb का 3rd form  का ही प्रयोग होता है । साथ ही यह जानना भी जरुरी है कि Passive Voice में भी केवल Verb का 3rd form  का ही प्रयोग होता है । Past Indefinite Tense में Affirmative Sentences के साथ  Verb का केवल 2nd form का ही प्रयोग होता है । कुछ उदाहरण को देखेंं- - मैं खा चुका हूँ- - I have eaten.  मैं खा चुका था- - I had eaten.  मैं खा चुकूँगा -- I shall have eaten.  मैं गया -- I went . मैं अपना काम करता हूँ- - I do my work. ( Active Voice)  मेरे द्वारा अपना काम किया जाता है- - My work is done by me. ( Passive Voice)  अब जरा सोचिये Verb का  form याद रखना क्योंं जरुरी है। ऊपर वर्णित वाक्यों से स्पष्ट होता है कि Form of   Verb को याद रखना कितना आवश्यक है । अंग्रेजी सीखने के लिए आपको word meaning तो याद करना...

How to Translate Sentences showing request

Image
हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें और इनके पैटर्न को समझने का प्रयास करें- - कृपया ध्यान दें -- Attention, please.  कृपया गरीबों की मदद करें- - Help the poor, won't you?  एक कप चाय लीजिये -- Have a cup of tea, please . थोड़ा और लीजिए -- Have a little more, won't you?  मेरी बातें सुने- - Just listen to me.  तुम सोमवार को अवश्य आओ -- Please do come on Monday . आप लोग अंग्रेजी अवश्य सिखिये- - Please do learn English.  क्या आप बाजार जाने का कष्ट करेंगे- - Will you go to market? or Would you mind going to market?  क्या मैं आप से रविवार को मिल सकता हूँ- - Might / shall / could I see you on Sunday ? क्या आप मेरे साथ पटना चलेंगे- - Shall we go to Patna together?  उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से पढ़ें और अंग्रेजी के वाक्यों के Structures को समझ कर नीचे दिए वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद  स्वयं करें- -  कृपया उसकी मदद करें । कृपया यहाँ शोर नहीं मचायें । कृपया अपना नाम बतलाईये । आप इस ब्लोग पोस्ट को अवश्य पढ़े । आप अंग्रेजी अवश्य ब...

How to Translate Sentences showing order

Image
  हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- - वहाँ जाओ / वहाँ जाओ तो- - Go there.  वहाँ जाना  / वहाँ जाओ तो  -- Go there.  कल राम से मिलो/  मिलना- - See Ram tomorrow.  कल महेश से जरुर मिलो/ अवश्य मिलना- - Do see Rmarsh tomorrow . उपरोक्त वाक्यों में तो का अनुवाद नहीं किया जाता है । वाक्य जोरदार बनाने के लिए Do का प्रयोग किया गया है ।   हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद- -  आप यहाँ आईये / आईये तो- - You come here. or Come here, you. कोई एम्बुलेंस बुलाओ -- Call a ambulance . रेखा, कलम तो लाओ -- Rekha, bring a pen. ऐ गणेश, टीवी बंद करो / करना तो- - Switch off the t.v. , Ganesh.  नोट- - ऐसे वाक्यों में noun के पहले या बाद में comma आता है । अब निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को पर गौर करें- -  1. तुम अभी कोर्ट के लिए प्रस्थान करो।  2. आप राम से कल मिलिये । इन वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद निम्न Structure के आधार पर होता है- -  S+ is / are + infinitive               ...

How to Translate Sentences showing position, existence or place

Image
निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को सावधानी पूर्वक देंखे- - इस शहर में एक सिनेमा घर है। आपके गाॅव में एक मंदिर है । मेज पर पुस्तक है । सीमा और राधा के बीच मित्रता है। यहाँ एक अस्पताल है।  उपरोक्त वाक्यों सेे किसी वस्तु के अस्तित्व का बोध होता है ।इसकी संरचना होती हैै -- संज्ञा + में/ पर / पास + कर्ता + है/ हैं / था/ थी और अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए Structure होता है -- There + is/are/was/ were + S + O  अब कुछ हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें-  इस शहर में एक सिनेमा घर है- - There is a cinema house in this town.  आपके गाॅव में एक मंदिर है- - There is a temple in your village.  मेज पर पुस्तक है- - There is a book on the table.  सीमा और राधा के बीच मित्रता है -- There is friendship between Sima and Radha. यहाँ एक अस्पताल है --There is a hospital here . ऐसे वाक्य there से प्रारंभ होते हैं,  लेकिन इसका कोई अर्थ नहीं है। इस There को introductory there कहा जाता है।   नोट- -  a.  कभी- कभी रहना क्रिया का भी होना के अर्थ में प...

How Translate Sentences Showing Weather

Image
  हिन्दी के वाक्योंं  को देेखें- - जाड़ा है । आज बहुत गर्मी है । इस  तरह के वाक्यों सेे  Wheather or Season का  पता चलता है । हिन्दी में इसकी संरचना होती है- - कर्ता + क्रिया  ( है / था /थी ) अंग्रेजी में अनुवाद के लिए Structure होता है- - 1. It + is / was + noun             2. It + is / was + adjective  अब आईये और नीचे दिए हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवादों  को देंखे- - बसन्त था- - It was spring.  जाड़ा का समय था- - It was winter.  जाड़ा है- - It is winter.  आज बहुत ठ॔ढ़ा है -- It is very hot toady.  नोट  -- होना के अलावा दूसरे क्रिया का प्रयोग होने पर it का प्रयोग नहीं होता है,  क्योंकि ऋतु या मौसम सूचक संज्ञा कर्ता का काम करती है । उदाहरण- - वर्षा ऋतु आ चुका है- - Rainy season has come.  गर्मी आरंभ हो गया है- - Summer has set in. अब इन वाक्यों पर गौर करें- -  रिमझिम वर्षा हो रही है- - It is drizzling.  जोड़ों की हवा चल रही है -- It is blowing hard.  वर्...

How to Translate Sentences Denoting time

Image
  निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों पर गौर करें- - आज रविवार है । अभी रात है । अभी चार बजा है । यह दिसम्बर है । उपरोक्त वाक्यों से time, day , date, month या year का बोध होता है । इस तरह के वाक्यों की बनावट नीचे दिए गए हैं- - कर्ता + क्रिया + है या था  और, अंग्रेजी में इसका अनुवाद निम्नलिखित Structure के आधार पर होता है- -    It + is/was + noun showing time  अब कुछ हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- -  आज रविवार है -- It is Monday today.  यह दिसम्बर है- - It ìs December.  आज तीसरी अगस्त है- - It ìs the 3rd of August.  आज आप का जन्म दिन है- - It ìs your birthday today.  सन् 1975 का वर्ष था- - It was 1975 . अभी शाम है- - It is evening.  रात का समय था- - It was night . रात है -- It is night. सन् 2014 का वर्ष था- - It was 2014 . आज शिक्षक दिवस है- - It is teacher's day today.  जब समय- सूचक संज्ञा कर्ता का काम करती है, तब Sentence It से शुरू होता है और यहाँ  it का कोई मतलब नहीं होता है । अतः ऐसे it को introduc...

Sentences denoting age

Image
  निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- -  आप की उम्र इक्कीस वर्ष है । उसकी उम्र बारह साल है। गीता दस वर्ष की है । बबीता की उम्र चौदह वर्ष है । इन वाक्यों से किसी व्यक्ति के उम्र का पता चलता है और  बनावट निम्नलिखित है- -  कर्ता + विशेषण + समय + है। ऐसे वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद निम्न Structure के आधार पर होता है- - S +is / are + age A is/ are + Numeral Adjective + day/ month/ year + old S + is / are +  nnmeral adjective + old + Noun  ऊपर वर्णित Structure के आधार पर इस तरह के हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को देंखे- - आप की उम्र इक्कीस वर्ष है- - You are twenty - one.  गीता दस वर्ष की है- - Gita is ten. सीमा की उम्र अट्ठारह साल है -- Sima is eighteen. वह बारह वर्ष की है- - He is twelve . इसकी उम्र पाँच वर्ष है-- She is five.  उसकी उम्र सोलह साल है -- He is sixteen years old. इस आदमी की उम्र साठ साल है --  This is a sixty- year- old man. उस लड़की की उम्र पच्चीस वर्ष है- -  That is a twenty five-  year - old girl....

Causative Verb ( प्ररेणार्थक क्रिया)

Image
 हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- - मैं ने महेश को दौड़ाया । राम ने श्याम को हँसाया । गीता ने बबीता को रुलाया । मैं नें बच्चा को सुलाया । अब इन वाक्यों के बनावट पर ध्यान दें- - कर्ता + कर्म + प्रेरणार्थक क्रिया  जब कार्य किसी दूसरे की सहायता से हो और कर्ता भी स्वयं उसमें भाग लेता हो, तो ऐसे क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते है।          अंग्रेजी में इसे Causative Verb कहते हैं । अंग्रेजी में अनुवाद निम्न Structure के आधार पर होता है- -  S + make + O + infinitive without to  उपरोक्त वाक्यों को Structure के आधार पर अंग्रेजी में अनुवाद निम्न लिखित  है- -    I made Mahesh run. Ram made Shyam laugh.  Gita made Babita cry.  I made baby sleep.  अब  Passive Voice में Causative Verb के स्वरुप पर विचार करें- -  मुझे हँसाया जाता है- -I am made to laugh.  उसे पढ़ाया जाता है- - He is made to read. घोड़े दौड़ाये जाते हैं- - Horses are made to run. बच्चा हँसाया गया- -  Child was made to laugh.  अंग्...

Passive Voice of Future Perfect Tense

Image
  मैं कविता लिख चुकूँगा- - I shall have written a poem.  मेरे द्वारा कविता लिखी जा चुकेगी -- A poem will have been written by me.  तुम अपनी कहानी नहीं सुना चुकोगे- - You will have not tell your story.  वह क्यों तुम्हारा काम कर चुकेगा  -- Why will he have done your work?  उपरोक्त  Passive Voice के Sentences को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि Principal Verb के 3rd form  से पहले been का प्रयोग किया जाता है ।  अब Affirmative, Negative और Interrogative के वाक्यों को सभी Persons और Numbers में नीचे दिए गए हैं- -  Affirmative Sentences   मैं यह काम कर चुकूँगा --  I shall have done this work.         A.V.                                                    मेरे द्वारा यह काम किया जा चुकेगा- - This work wiĺl have been done by me.    P.V.        ...

Passive Voice of Future Indefinite Tense

Image
  वह अंग्रेजी पढ़ेगा- - He will read English. Active Voice                                                            उसके द्वारा अंग्रेजी पढ़ी जायेगी- - English will be read by him .   Passive Voice  वह गीत नहीं जायेगी -- She will not sing a song. A.V.                                                                  उसके द्वारा गीत नहीं गाई जायेगी- - A song will not be sung by her.     P.V.  क्या आप कहानी लिखेंगे -- Will you write a story?   A.V.                                                    ...