Posts

Showing posts from June, 2021

Voice, Present Indefinite Tense

Image
मैं अंग्रेजी पढ़ता हूँ -- I read English.  मेरे द्वारा अंग्रेजी पढ़ी जाती है- - English is read by me. उपरोक्त दोनों दोनों प्रकार के वाक्यों का एक ही अर्थ होता है, लेकिन सिर्फ कहने का तरीका अलग है । पहला वाक्य को अंग्रेजी में Active Voice और दूसरा को Passive Voice कहा जाता है । Active Voice से Passive Voice बनाने का नियम सभी Tense और Sentence के लिए भिन्न- भिन्न होता है । तो आईये हम सबसे पहले Present Indefinite Tense के Assertive Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों को देखें-  Affimative Sentences  मैं अंग्रेजी पढ़ाता हूँ- - I teach English. मेरे द्वारा अंग्रेजी पढ़ाई जाती है- - English is taught by me. हम लोग गीत गाते हैं- -  We sing a song.  हम लोग के द्वारा गीत गाये जाते हैं- - A song is sung by us. तुम आम खाते हो- - You eat a mango.  तुम्हारे द्वारा आम खाया जाता है -- A mango is eaten by you.  तुम लोग क्रिकेट खेलते हो- - You play cricket.  तुम लोग के द्वारा क्रिकेट खेले जाते हैं- - Cricket is played by you.  वह अपना काम करता है- ...

Future Perfect Continuous Tense

Image
Future Perfect Continuous Tense  कुछ वाक्य इस प्रकार के होते हैं- - मैं अपना काम करता हुआ रहुँगा । तुम गीत गाते हुए रहोगे । वह हँसते हुए रहोगे ।   पहचान- - जिस वाक्य के अंत में हुआ रहुँगाा/ हुए रहोगे/ हुए रहेेंगे आदि हो और भविष्य में काम लम्बा समय तक चलनेे की संभावना हो, तो ऐसे वाक्य की क्रिया  Future Perfect Continuous Tense में होती है । अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम पर गौर करें और सभी Structures को अच्छी तरह याद कर लें । Structure of Affimative Sentence  S + shall/ will + have + been + P.V. + ing. Structure Negative Sentence    S + shall/ will + have +  not + been + P.V. + ing.   Structure of Interrogative  Q.W. + will / shall + S +have + P.V. + ing  अब   उपर्युक्त वाक्यों के Structures के आधार पर सभी Numbers और Persons के वाक्यों को नीचे दिया जाता है-  Affimative Sentences  मैं अपना काम करता हुआ रहुँगा- - I shall have been doing my work.  हम लोग गीत गाते हुए रहेंगे -- We shall have been singing. तुम क...

Future Perfect Tense

Image
  Keep on reading.  आईये कुछ हिन्दी के वाक्यों को देेखें- - मैं अपना काम कर चुकूँगा । तुम घर जा चुकोगे । वह घर जा चुकेगा। इन वाक्यों के अंत में चुकूूँगा / चुुुकोगे / चुकेगा लगाा हुआ है और क्रिया के भविष्य में समाप्त होने की पूूरी संभावना है । ऐसे वाक्यों की क्रिया Future Perfect Tense में होती है ,     इस तरह के हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवाद निम्नांकित Structures के आधार पर किया जाता है --   Affimative Sentence- - S + will / shall + have + 3rd form of P.V. + O  Negative Sentence- - S + will / shall + not + have + 3rd form of P.V. + O  Interrogative Sentence --     Q.W. + will / shall + S + have + 3rd form of P.V. + O  अब उपरोक्त Structures पर आधारित सभी Persons और Numbers के Sentences के उदाहरण को गौर से देखें- -  मैं पढ़ चुकूँगा -- I shall have read.  हम लोग बाजार जा चुकेंगे -- We shall have gone to market . तुम पत्र लिख चुकोगे -- You will have written a letter.  आप लोग गीत गा चुकेंगे- - You will have s...

Future Imperfect or Continuous Tense

Image
Read and write.  मैं पढ़ता रहूँगा । तुम देखते रहोगे । वह बैठा रहेगा । वे दौड़ते रहेंगे । ऊपर के वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता हैै कि वाक्यों के अंत में ता रहूूँगा/ ते रहोगे/ आ रहेेगा  /  ए रहेेंगे आदि लगेे हुए हैं और यही Future Imperfect or Continuous Tense की पहचान है । Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों का Structures क्रमानुसार नीचे दिया जाता है --  Structure of Affimative Sentence -- S + shall / will + be + P.V. + ing + O Structure of Negative Sentence -- S + shall / will + not + be + P.V. + ing + O Structure of Interrogative Sentence -- Q.W. + shall/ will + S + be + P.V. + ing + O  उपरोक्त  बनावट के आधार पर सभी Numbers और Persons में हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को दिया गया है  -- Affimative Sentence  मैं काम करता रहूँगा- - I shall be working.  हम लोग बैठे रहेंगे -- We shall be sitting.  तुम खाते रहोगे- - You will be eating.  तुम लोग लिखते रहोगे- - You will be writing....

Future Indefinite Tense

Image
Future Indefinite Tense  मैं घर जाऊँगा । तुम बाजार नहीं जाओगे । क्या वे लोग अंग्रेजी पढ़ेंगे? उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से देेेखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में गा / गे लगा हुआ है और इन वाक्यों से भविष्य में सामान्यतः किसी काम का होना दर्शाताा है । पहचान- - जिस वाक्य के अंत में गा/ गे/गी रहे और भविष्य में सामान्यतः किसी काम का होना का पता चले, तो उस वाक्य की क्रिया Future Indefinite Tense में होती है । अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए वाक्यों की संरचना निम्नलिखित हैं- -  Structure of Affimative Sentence       S + shall / will + P.V. + O  Structure of Negative Sentence    S + shall/ Will + not + P.V. + O    Structure of Interrogative Sentence  Q.W. + shall / will +  S + P.V. + O       अब आईये और प्रत्येक Sentence के हरेक number और Person  के वाक्यों को ध्यान से पढ़िये- -  Affimative Sentences मैं घर जाऊँगा- - I shall go to house.  हम लोग बाजार जायेंगे- - We shall go to market....

Past perfect Continuous Tense

Image
Past Perfect Continuous Tense  हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- - मैं दो घंटे से काम कर रहा था । हम लोग दो बजे से अपना काम नहीं कर रहे थे । आप एक सप्ताह से क्या कर रहे थे ? उपरोक्त सभी वाक्यों के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे लगा हुआ है और समय को दर्शाया गया है । पहचान --  जिस वाक्य के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे आदि हो और साथ ही समय का भी ज्ञान होता हो, तो उस वाक्य की क्रिया Past Perfect Continuous Tense में होती है । अंग्रेजी के वाक्यों के Structures पर गौर करें- -  Affirmative Sentence  S + had + been + P.V. + ing + since/ for + time + O  Negative Sentence  S + had + not +been + P.V. + ing + since / for + time + O  Interrogative Sentence  Q.W. + had + S + P.V. + ing + since / for + time + O.  अब ऊपर के बनावट के आधार पर 1st Person, 2nd Person और  3rd Person में Singular और Plular के वाक्यों को को नीचे दिए गए हैं --  Affimative Sentences मैं दो घंटे से पढ रहा था- - I had been reading for two hours.  हम ...

Past Perfect Tense

Image
Past   Perfect Tense  Keep on learning.    मैं ने अंग्रेजी पढ़ लिया था ।  तुम अपना काम कर चुके थे । हम लोग पत्र चुके थे । ऊपर के इन वाक्यों के अंंत में लिया था/  चुके थे हैै और इन वाक्यों से यह भी चलता है कि Past में ही कोई क्रिया शुरु होकर Past में खत्म हो गई । पहचान- - जिस वाक्य के अंत में चुका था / चुकी थी / चुके थे/ लिया था/ दिया था आदि रहे और काम भूत काल में ही शुरू होकर खत्म हुआ हो गया हो , तो ऐसे वाक्य की क्रिया की क्रिया Past Perfect Tense में होती है ।  अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए Structure of Affimative Sentence , Negative Sentence और Interrogative Sentence क्रमशः नीचे दिया गया है --  Affimative Sentence -- S + had + 3rd form of P.V. +O  Negative Sentence- - S + had + not + 3rd form of P.V.  Interrogative Sentence -- Q. W. + had + S +3rd form of P.V.        उपरोक्त Structures के आधार पर सभी Numbers और Persons में अलग- अलग वाक्यों को दिये जा रहें हैं --  Affimative Sentence   मैं नें अपना क...

Past Imperfect or Continuous Tense

Image
  Past Imperfect or Continuous Tense  हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- -  मैं पढ़ रहा था । तुम अपना काम नहीं कर रहे थे । वे लोग कहाँ जा रहे थे?  उपरोक्त वाक्यों को गौर से देखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में रहा था/ रहे थे है और काम लगातार चल रहा था ।    पहचान- - जिस वाक्य के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे आदि हो और कार्य का लगातार जारी होना दर्शाता हो जिससे काम कब से शुरू हुआ था और कब खत्म हुआ का पता नहीं चलता हो, तो ऐसे वाक्य की क्रिया Past Imperfect or Continuous Tense में होती है ।  अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम -- Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों के Structur of sentence निम्नलिखित हैं --  Affimative Sentence -- S + was / were + P.V. + ing + O Negative Sentence -- S + was / were + P.V. + ing + O   Interrogative Sentence -- S + was/ were + P.V.+ ing + O  अब तीनों Sentences के अलग- अलग Number और Person में हिन्दी और उनके अंग्रेजी अनुवाद को ध्यान से पढ़ें --  Affima...

Past Indefinite Tense

Image
Past Indefinite Tense  Past Indefinite Tense के कुछ हिन्दी वाक्यों को गौर से देखें- -  1. मैं नें एक पत्र लिखा । 2. तुमने अंग्रेजी नहीं पढ़ा । 3. क्या आपने खाना पका लिया था?    पहचान- - जिस वाक्य के अंत में लिखा/ पढ़ा/ लिया था  आदि रहे, तो उस वाक्य की क्रिया Past Tense में होता है । Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों को हिन्दी से अंग्रेजी बनाने के लिए Structures क्रमानुसार नीचे दिया गया है- -  S + 2nd form of P.V. + O S + did + not + P.V. + O  Q.W. + did + S + P.V. + O अब इन Structures के आधार पर क्रमशः Affimative, Negative और Interrogative Sentence के वाक्यों को सभी persons के सभी Numbers में नीचे दिया गया है जिससे कि आप को इन्हें समझ मे आसानी हो -- Affimative Sentence  मैं नें पत्र लिखा- - I wrote a letter.  हम लोगों ने काम कर लिया- -  We worked.  तुम नें अंग्रेजी पढ़ लिया- - You read English.  तुम लोग घर गये -- You went to house.  उसने कहा था- - He said.  वे लोग गीत गाये -- ...

Present Perfect Continuous Tense

Image
Present Perfect Continuous Tense  नीचे दिए गए कुछ वाक्यों का अध्ययन करें- -  1. मैं दो घंटे से काम कर हूँ । 2. हम लोग दो बजे से नहीं पढ़ रहे हैं ।  3. तुम लोग एक घंटा से क्या कर रही हो ?  उपरोक्त सभी वाक्यों के अंत में रहा है/ रहे हो/ रही हो है और ये सभी वाक्यों में समय को दर्शाया गया है ।  पहचान- - जिस वाक्य के अंत में रहा हो / रही हो/ रहें हो आदि रहे और साथ ही समय का भी ज्ञान होता हो, तो उस की क्रिया Present Perfect Continuous Tense का होता है । अब Affimative Sentence  , Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों को हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए Structures क्रमानुसार नीचे दिया जाता है- -  1. S + have / has + been + P. V. + ing + since/ for + time  + O  2. S + have/ has + not + been + P.V. + ing + since / for + time + O  3. Have / has + S + been + P.V. + ing + since/ for + time + O  ( नोट- - For -   Period of time  जैसे- - दो घंटे, दो दिन आदि को जबकि Since -  Point of time  जैसे - दो...

Present Perfect Tense

Image
 Knowledge is power. आईये अब हिन्दी के कुछ वाक्यों का अध्ययन करें- - 1. मैं अंग्रेजी पढ़ चुका हूँ । 2. हम लोग अंग्रेजी पढ़ चुके हैं । 3. तुमने अंग्रेजी पढ़ लिया है । 4. तुमने देश को क्या दिया है ? 5. वह अपना काम कर चुका है । 6. वे लोग दिल्ली जा चुके हैं ।   उपर्युक्त वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वाक्यों के अंत में चुका है/चुकी है/लिया है/ दिया है रहता है  और काम अभी- अभी समाप्त हुआ है । पहचान- - जिस वाक्य के अंत में चुका है/ चुकी है/ लिया है /दिया है आदि रहे उस वाक्य की क्रिया Present Perfect Tense में होता है ।   इस Tense के वाक्यों के हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए अंग्रेजी वाक्यों की संरचना  (Structure )  निम्नलिखित है-- For Affimative Sentence      S + have/ has + 3rd form of P.V. + O      For Negative Sentence       S + have / has + 3rd form of P.V. + O      For Interrogative Sentence      Q.W. + have/ has + S + 3rd form of P.V. + O   (...

Present Imperfect or Continuous Tense

Image
अब इन वाक्यों को गौर से देखें- - 1. मैं अंग्रेजी पढ़ रहा हूँ -- I am reading English. 2. आप क्या कर रहें हैं -- What are you doing? 3. तुम कुछ नहीं कर रहे हो -- You are not doing anything. उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में रहा हूँ/रहें हैं/ रहे हो लगा हुआ है। और,दूसरी बात बिना समय का ज्ञान कराये कार्य का लगातार होना का पता चलता है । पहचान -- जिस वाक्य के अंत में रहा हूँ/ रहे हो/ रहें हैं आदि हो और बिना समय का ज्ञान कराये कार्य का जारी होने का पता चलता हो,तो उस वाक्य का Verb Present lmperfect या Continuous Tense में होता है । अब आईये इस प्रकार के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखें । सबसे पहले हम Affimative Sentence पर विचार करें-Structure S + am/is/are + V + ing + O 1. मैं फुटबॉल खेल रहा हूँ-- I am playing a football. 2.हम लोग फुटबॉल खेल रहें हैं-- We are playing a football. 3.तुम फुटबॉल खेल रहे हो-- You are playing a football. 4.तुम लोग फुटबॉल खेल रहे हो-- You are playing a football. 5.वह फुटबॉल खेल रहा/ रही है-- He/ Sh...

Present Indefinite Tense

Image
Knowledge is power.   हम जो भी काम करते हैं उसमें समय लगता है और इसी समय को हिन्दी में काल और अंग्रेजी में Tense कहते हैं । Tense तीन प्रकार के होते हैं- - 1. Present Tense,  2. Past Tense और 3. Future Tense . इन तीनों के चार-चार भेद होते हैं । अब हम सभी Tenses पर अलग- अलग विचार करते हैं ।         Present Tense  Present Tense के चार भेद होते हैं- --- 1. Present Indefinite or Simple Present Tense , 2. Present Imperfect or Continuous Tense , 3. Present Perfect Tense and 4. Present Perfect Continuous Tense .         Present Indefinite Tense  कुछ नीचे दिए गए कुछ वाक्य को गौर से देखें- - मैं अपना काम करता हूँ । मैं अपना काम नहीं करता हूँ । क्या मैं अपना काम करता हूँ?  ये तीनों वाक्यों में पहला को Affimative Sentence , दूसरा को Negative Sentence और तीसरा को Interrogative Sentence कहते हैं । पहचान- -यदि वाक्य के अंत में ता है/ती है/ ते हो आदि रहे तो इस वाक्य की क्रिया Present Indefinite Tense में होती है।    अब इसक...

How to find out a subject

Image
किसी भी वाक्य का मुख्य हिस्सा subject ही होता है ।हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए सबसे पहले आपको दिये गये वाक्य का subject को पहचान करना पड़ेगा । subject से आप सभी लोग तो परिचित होंगे ही न। हिन्दी में इसे कर्ता कहते हैं । और,इसकी परिभाषा है जो काम करे उसे कर्ता कहते हैं । आईये तो, इस अनुवाद सिखने की प्रक्रिया में हम किसी भी वाक्य में subject को पहचानना सिखें । नीचे दिए गए कुछ वाक्य को गौर से देखें---- (मैंने) राम को कलम दी । (मेरे) दो भाई हैं । (मुझे) स्कूल जाना है । (तुमसे)पढ़ा नहीं जाता । (आपकी शर्ट का रंग ) सफेद है । इस कक्षा में (अच्छे विद्यार्थी) हैं । संसार के सभी देशों में (कोरोना का प्रकोप ) बढ़ रहा है । (लड़का) किताब पढ़ रहा है । (गरीब) लाचार है। (पढ़ना) लाभदायक  होता है । (क्या पढ़े) यह एक समस्या है। (राम कहाँ रहता है) यह मालूम नहीं है । (वह ईमानदार है) यह सबको मालूम है । (वह जो करता है) वह सही है । उपर्युक्त बाक्यों में जो कोष्ट में बंद हैं वही उनका subjects हैं ।    अब आईये इसके अंग्रेजी अनुवाद को समझें । (I) gave Ram a pen. (I) have two brothers....