Future Indefinite Tense

Future Indefinite Tense 


  • मैं घर जाऊँगा ।
  • तुम बाजार नहीं जाओगे ।
  • क्या वे लोग अंग्रेजी पढ़ेंगे?
उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से देेेखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में गा / गे लगा हुआ है और इन वाक्यों से भविष्य में सामान्यतः किसी काम का होना दर्शाताा है ।

पहचान- - जिस वाक्य के अंत में गा/ गे/गी रहे और भविष्य में सामान्यतः किसी काम का होना का पता चले, तो उस वाक्य की क्रिया Future Indefinite Tense में होती है ।
अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए वाक्यों की संरचना निम्नलिखित हैं- - 
Structure of Affimative Sentence 
    
S + shall / will + P.V. + O 

Structure of Negative Sentence 
 
S + shall/ Will + not + P.V. + O 
 
Structure of Interrogative Sentence 

Q.W. + shall / will +  S + P.V. + O 
     अब आईये और प्रत्येक Sentence के हरेक number और Person  के वाक्यों को ध्यान से पढ़िये- - 
Affimative Sentences
  1. मैं घर जाऊँगा- - I shall go to house. 
  2. हम लोग बाजार जायेंगे- - We shall go to market. 
  3. तुम किताब पढ़ोगे -- You will read a book .
  4. तुम लोग व्यायाम करोगे- - You will take a exercise. 
  5. वह अपना काम करेगा / करेगी - - He / She will do his / her work. 
  6. वे लोग आम खायेंगे- - They will eat mangoes. 
 Negative Sentences 
  1. मैं चाय नहीं पीऊँगा -- I shall not take a tea. 
  2. हम लोग गलती नहीं करेंगे- - We shall not make a mistake. 
  3. तुम पटना नहीं जाओगे- - You will not go to Patna .
  4. तुम लोग झूठ नहीं बोलोगे- - You will not tell a lie. 
  5. वह सच्च बोलेगा/ बोलेगी- - He / She will speak the truth. 
  6. वे लोग अपना काम करेंगे- - They will do their work .
Interrogative Sentences 
  1. मैं कहाँ जाऊँगा- - Where shall I go? 
  2. हम लोग अब क्या करेंगे- - What shall we do now? 
  3. क्या तुम आज दिल्ली जाओगे- - Will you go to Delhi toady? 
  4.  तुम कब पढ़ोगे - - When will you read ?
  5. वह क्यों नहीं आज स्कूल जायेगा / जायेगी- - Why will he / she not go to school toady? 
  6. क्या वे लोग स्नान करेंगे- - Will they bath? 
नोट- - I और We के साथ shall का और You, he, she, it,Ram आदि के साथ will का प्रयोग किया जाता है । यदि वाक्यों में अवश्य का प्रयोग किया है, तो shall के स्थान पर will का और will के स्थान पर shall का प्रयोग होता हैै ।  जैसे  --
मैं अपना घर अवश्य जाऊँगा- - I will go my house. 
तुम लोग इस काम को अवश्य करोगे- - You shall do this work .
     उपरोक्त Structures और उदाहरण के आधार पर निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- 
  1. मैं कल कुछ नया काम करुँगा ।
  2. क्या तुम आज अंग्रेजी नहीं पढ़ोगे? 
  3. आप कल कहाँ जायेंगे? 
  4. हम लोग अवश्य ही इस काम को करेंगे ।
  5. वे लोग क्या पढ़ेंगे ?
  6. गणेश और महेश अंग्रेजी पढ़ेंगे ।
  7. रीता और गीता अवश्य परीक्षा देगी ।
  8. हम लोग कौन सा काम नहीं करेंगे? 
  9. तुम दोनों क्या सोचोगे? 
  10. अब आप चिंता नहीं करेंगे ।



Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How Translate Sentences Showing Weather

How to Write an essay on Coronavirus?