Future Perfect Tense

 

Keep on reading. 
आईये कुछ हिन्दी के वाक्यों को देेखें- -

  • मैं अपना काम कर चुकूँगा ।
  • तुम घर जा चुकोगे ।
  • वह घर जा चुकेगा।
इन वाक्यों के अंत में चुकूूँगा / चुुुकोगे / चुकेगा लगाा हुआ है और क्रिया के भविष्य में समाप्त होने की पूूरी संभावना है । ऐसे वाक्यों की क्रिया Future Perfect Tense में होती है ,  

 

इस तरह के हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवाद निम्नांकित Structures के आधार पर किया जाता है --  

Affimative Sentence- - S + will / shall + have + 3rd form of P.V. + O 

Negative Sentence- - S + will / shall + not + have + 3rd form of P.V. + O 

Interrogative Sentence --     Q.W. + will / shall + S + have + 3rd form of P.V. + O 

अब उपरोक्त Structures पर आधारित सभी Persons और Numbers के Sentences के उदाहरण को गौर से देखें- - 

  1. मैं पढ़ चुकूँगा -- I shall have read. 
  2. हम लोग बाजार जा चुकेंगे -- We shall have gone to market .
  3. तुम पत्र लिख चुकोगे -- You will have written a letter. 
  4. आप लोग गीत गा चुकेंगे- - You will have sung a song. 
  5. वह खा चुकेगा- - He will have eaten. 
  6. वे दोनों लौट चुकेंगे -- Both of two will have returned. 
Negative Sentences 

  1. मैं काम नहीं कर चुकूँगा -- I shall not have  worked.
  2. हम लोग नहीं खेल चुकेंगे- - We shall not have played. 
  3. तुम चाय नहीं पी चुकोगे- - You will not have taken a tea. 
  4. तुम लोग गीत नहीं गा चुकोगे- - You will not have sung a song. 
  5. वह निबंध नहीं लिख चुकेगी -- He will not have written an essay. 
  6. वे लोग स्नान कर चुकेंगे -- They will not have bathed. 
Interrogative Sentences 

  1. क्या मैं घर जा चुकूँगा -- Shall I have gone to house ?
  2. हम कहाँ पहुँच चुकेंगे -- Where shall I have reached? 
  3. तुम क्या कर चुकोगे --What will you have done ?
  4. क्या तुम लोग काम कर चुकोगे- - Will you have  finished the work? 
  5. वह क्यों रो चुकेगी -- Why will she have wept ?
  6. वे क्यों अपना काम कर चुकेंगे- - Why will they have finished their work? 
अब निम्नलिखित वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद स्वयं करें --

  1. हम लोग क्या कर चुकेंगे? 
  2. राहुल अपना काम कर चुकेगा ।
  3. मैं गृह कार्य कर चुकूँगा ।
  4. हम लोग दिल्ली कब तक पहुँच चुकेंगे? 
  5. आप कहाँ तक जा चुकेंगे? 
  6. हम लोग परीक्षा दे चुकेंगे ।
  7. मोहन खेल चुकेगा ।
  8. राधा रोटी बना चुकेगी ।
  9. वे लोग यह काम समाप्त कर चुकेंगे ।
  10. मैं साहस के साथ आगे बढ़ चुकूँगा ।
नोट- - आप थोड़ा समय निकाल कर उपरोक्त वाक्योंं को अवश्य अनुवाद करें । धीरे- धीरे ही सही आप  स्वयं में  परिवर्तन महसूस करने लगेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem