Past Imperfect or Continuous Tense
![]() |
Past Imperfect or Continuous Tense
हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- -
- मैं पढ़ रहा था ।
- तुम अपना काम नहीं कर रहे थे ।
- वे लोग कहाँ जा रहे थे?
उपरोक्त वाक्यों को गौर से देखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में रहा था/ रहे थे है और काम लगातार चल रहा था ।
पहचान- - जिस वाक्य के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे आदि हो और कार्य का लगातार जारी होना दर्शाता हो जिससे काम कब से शुरू हुआ था और कब खत्म हुआ का पता नहीं चलता हो, तो ऐसे वाक्य की क्रिया Past Imperfect or Continuous Tense में होती है ।
अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियम -- Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों के Structur of sentence निम्नलिखित हैं --
- Affimative Sentence -- S + was / were + P.V. + ing + O
- Negative Sentence -- S + was / were + P.V. + ing + O
- Interrogative Sentence -- S + was/ were + P.V.+ ing + O
Affimative Sentence
- मैं घर जा रहा था- - I was going home.
- हम लोग अंग्रेजी पढ़ रहे थे -- We were reading English.
- तुम पत्र लिख रहे थे -- You were writing a letter .
- तुम लोग गीत गा रहे थे -- You were singing a song.
- वह दौड़ रहा / रही थी -- He / She was running.
- वे लोग हँस रहे थे -- They were laughing.
- मैं घर नहीं जा रहा था- - I was not going to house.
- हम लोग चाय नहीं पी रहे थे- - We were not taking tea.
- तुम अपना काम नहीं कर रहे थे- - You were not doing your work.
- तुम लोग नहीं नाच रहे थे -- You were not dancing.
- वह नहीं टहल रहा / रही थी -- He / She was not walking.
- वे लोग नहीं चिल्ला रहे थे-- They were not crying .
- क्या मैं घर जा रहा था -- Was I going home?
- हम लोग कहाँ पहुँच रहे थे- - Where were we reaching?
- तुम क्या कर रहे थे- - What were you doing?
- तुम दोनों क्या सोच रहे थे -- What were both of you thinking ?
- वह क्यों रो रहा/ रही थी -- Why was he / she weeping ?
- वे दोनों क्यों नहीं पढ़ रहे थे- - Why were both them not reading.
- मैं काम कर रहा था ।
- तुम दोनों गलत कर रहे थे ।
- क्या करूँ और क्या नहीं करूँ यह एक समस्या होने जा रही थी ।
- मैं पढ़ाने जा रहा था ।
- हम लोग कहाँ से आ रहे थे ?
- तुम लोग क्यों नहीं पढ़ रहे थे ?
- वह क्यों नहीं घर जा रही थी ?
- वह क्या कर रहा था?
- वे समाचार पत्र पढ़ रहे थे ।
- आप सभी अच्छे काम कर रहे थे ।
![]() |
| पढ़ते रहो और आगे बढ़ते रहो । |


Comments
Post a Comment