Past perfect Continuous Tense
Past Perfect Continuous Tense
- मैं दो घंटे से काम कर रहा था ।
- हम लोग दो बजे से अपना काम नहीं कर रहे थे ।
- आप एक सप्ताह से क्या कर रहे थे ?
पहचान --
जिस वाक्य के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे आदि हो और साथ ही समय का भी ज्ञान होता हो, तो उस वाक्य की क्रिया Past Perfect Continuous Tense में होती है ।
अंग्रेजी के वाक्यों के Structures पर गौर करें- -
Affirmative Sentence
S + had + been + P.V. + ing + since/ for + time + O
Negative Sentence
S + had + not +been + P.V. + ing + since / for + time + O
Interrogative Sentence
Q.W. + had + S + P.V. + ing + since / for + time + O.
अब ऊपर के बनावट के आधार पर 1st Person, 2nd Person और 3rd Person में Singular और Plular के वाक्यों को को नीचे दिए गए हैं --
Affimative Sentences
- मैं दो घंटे से पढ रहा था- - I had been reading for two hours.
- हम लोग दो बजे से लिख रहे थे- - We had been writing since 2 O' clock.
- तुम एक वर्ष से यहाँ रहते आ रहे थे -- You had been living here for one year.
- तुम चार साल में इस विद्यालय में पढ़ते आ रहे थे- - You had been reading for four years in this school .
- वह एक घंटा से अंग्रेजी पढ़ती रही थी / पढ़ता रहा था- - He / She had been reading for one hour.
- वे लोग एक महिना से कठिन परिश्रम करता रहा है -- They had been labouring hard for one month .
Negative Sentences
- मैं दो घंटे से नहीं खेल रहा था- - I had not been playing for two hours.
- हम लोग तीन साल से अपना काम नहीं कर रहे थे- - We had not been doing our work for three years.
- तुम सुबह से प्रार्थना नहीं कर रहे थे -- You had not been praying since morning .
- तुम लोग एक वर्ष से अपने घरों में नहीं रह रहे थे - - You had not been living in your house for one year.
- वह एक बजे से गीत नहीं गा रहा था / रही थी -- He / She had not been singing a song since one O'clock.
- वे लोग दस वर्षों से अपना घर नहीं आ रहे थे- - They had not been coming their home for ten years.
Interrogative Sentences
- मैं एक महिना से अपना काम ठीक से क्यों नहीं कर रहा था - - Why had I not been doing my work properly for one month?
- हमलोग सुबह से अपना काम क्यों नहीं कर रहें थे -- Why had we not been doing our work since morning?
- तुम एक घंटा से क्या कर रहे थे -- What had you been doing for one hour ?
- तुम दोनों एक घंटा से अंग्रेजी क्यों नहीं पढ़ रहे थे -- Why had both of you not been reading English for one hour ?
- क्या वह सुबह से खेल रहा था / रही थी - - Had He / She been playing since morning ?
- क्या बच्चे दो घंटे से शोर मचा रहे थे- - Had the children been making a noise for two hours?
उपरोक्त Structures और Sentences में अनुवाद करने केे तरीकों को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए कुछ बाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें --
- तुम एक सप्ताह से अपना काम क्यों नहीं कर रहे थे ?
- हम लोग दो बजे से अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे थे।
- क्या रमेश तीन दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था ?
- मैं दिल्ली में दस वर्षों से रहते आ रहा था ।
- आप चार सालों से क्या कर रहे थे ?
- वे लोग दो दिनों से कहाँ रह रहे थे ?
- हम लोग दो बजे से गीत गा रहे थे ।
- आदित्य एक वर्ष से अपना काम करते आ रहा था ।
- क्या तुम चार घंटे से नहीं खेल रहे थे?
- हम लोग पाँच वर्षों से यहाँ काम कर रहे थे ।
![]() |
| कुछ भी करने से पहले पढ़ना जरुरी है । |

Comments
Post a Comment