Present Imperfect or Continuous Tense


अब इन वाक्यों को गौर से देखें- - 1. मैं अंग्रेजी पढ़ रहा हूँ -- I am reading English. 2. आप क्या कर रहें हैं -- What are you doing? 3. तुम कुछ नहीं कर रहे हो -- You are not doing anything. उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि सभी वाक्यों के अंत में रहा हूँ/रहें हैं/ रहे हो लगा हुआ है। और,दूसरी बात बिना समय का ज्ञान कराये कार्य का लगातार होना का पता चलता है । पहचान -- जिस वाक्य के अंत में रहा हूँ/ रहे हो/ रहें हैं आदि हो और बिना समय का ज्ञान कराये कार्य का जारी होने का पता चलता हो,तो उस वाक्य का Verb Present lmperfect या Continuous Tense में होता है । अब आईये इस प्रकार के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखें । सबसे पहले हम Affimative Sentence पर विचार करें-Structure S + am/is/are + V + ing + O 1. मैं फुटबॉल खेल रहा हूँ-- I am playing a football. 2.हम लोग फुटबॉल खेल रहें हैं-- We are playing a football. 3.तुम फुटबॉल खेल रहे हो-- You are playing a football. 4.तुम लोग फुटबॉल खेल रहे हो-- You are playing a football. 5.वह फुटबॉल खेल रहा/ रही है-- He/ She is playing a football. 6.हम लोग फुटबॉल खेल रहें हैं-- We are playing a football. Structure of Negative Sentence S + am/is/are + p.v.+ ing + o 1.मैं अपना काम कर रहा हूँ-- I am doing my work. 2.हम लोग अपना काम कर रहे हैं-- We are doing our work. 3.तुम अपना काम कर रहे हो-- We are doing your work. 4.तुम लोग अपना काम कर रहे हो-- You are doing your work. 5.वह अपना काम कर रहा/ रही है-- He/She is doing his/her work. 6.वे लोग अपना काम कर रहे हैं-- They are doing their work. Structure of NegativeSentence S + am/is/are + not + p.v.+ ing + O इस Structure के आधार पर निम्नलिखत वाक्यों के अनुवाद को देखें-- 1.मैं आम नहीं खा रहा हूँ I am not eating a mango. 2.हम लोग आम नहीं खा रहे हैं-- We are not eating a mango. 3.तुम आम नहीं खा रहे हो-- You are not eating a mango. 4. तुम लोग आम नहीं खा रहे हो-- You are not eating a mango. 5. वह आम नहीं खा रहा/रही है-- He/She is not eating a mango. 6. वे लोग आम नहीं खा रहे हैं-- They are not eating a mango. Structure of Interrogative Sentence Q.W.+ am/is/are + P.V.+ ing + O अब हिन्दी के वाक्यों और उनके अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें-- 1. क्या मैं अपना काम नहीं कर रहा हूँ? -- Am I not doing my work? 2. हम लोग कहाँ जा रहे हैं? -- Where are we going? 3. तुम क्या खा रहे हो? -- What are you eating? 4. तुम लोग अंग्रेजी क्यों नहीं पढ़ रहे हो? -- Why are you not reading English? 5. क्या वह अपना घर जा रहा/ रही है? -- Is he/ She going his/her home? 6. वे लोग क्या पढ़ रहे हैं? -- What are they reading? उपरोक्त वाक्यों को गौर से देखें और Structures को याद कर लें । तत्पश्चात नीचे दिए गए वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद स्वयं करें -- 1. मैं अंग्रेजी पढ़ रहा हूँ । 2. तुम लोग कहाँ से आ रहे हो? 3. हम लोग गीत गा रहे हैं । 4. मोहन अपना काम कर रहा है । 5. श्याम क्या कर रहा है? 6. वे लोग आम नहीं खा रहे हैं । 7. हम लोग चाय पी रहे हैं । 8. तुम क्या कर रहे हो । 9. मैं बाजार नहीं जा रहा हूँ । 10.हम लोग अच्छा काम कर रहें हैं । मैं फिर कहना चाहूँगा कि 'Practice makes a man prefect.' So keep on doing practice.

Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem