Present Indefinite Tense

Knowledge is power. 

 हम जो भी काम करते हैं उसमें समय लगता है और इसी समय को हिन्दी में काल और अंग्रेजी में Tense कहते हैं । Tense तीन प्रकार के होते हैं- -

1. Present Tense, 

2. Past Tense और

3. Future Tense .

इन तीनों के चार-चार भेद होते हैं । अब हम सभी Tenses पर अलग- अलग विचार करते हैं ।

        Present Tense 

Present Tense के चार भेद होते हैं- ---

1. Present Indefinite or Simple Present Tense ,

2. Present Imperfect or Continuous Tense ,

3. Present Perfect Tense and

4. Present Perfect Continuous Tense .

        Present Indefinite Tense 

कुछ नीचे दिए गए कुछ वाक्य को गौर से देखें- -

मैं अपना काम करता हूँ ।

मैं अपना काम नहीं करता हूँ ।

क्या मैं अपना काम करता हूँ? 

ये तीनों वाक्यों में पहला को Affimative Sentence , दूसरा को Negative Sentence और तीसरा को Interrogative Sentence कहते हैं ।

पहचान- -यदि वाक्य के अंत में ता है/ती है/ ते हो आदि रहे तो इस वाक्य की क्रिया Present Indefinite Tense में होती है।

   अब इसके हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के नियमों पर विचार करें । Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence का Structure होता है --

      S + V + O 

      S + do/does + not +V + O

      Q. W. + do/does+ S + V + O 

   यहाँ S for Subject, V for Verb, O for Object और

  Q. W.for Question Word हैं ।

इस Structure को आप याद कर लें और फिर इसके अनुवाद 

पर ध्यान केंद्रित करें- -

I do my work. 

I do not do my work. 

Do I do my work ?

   आगे बढ़ने से पहले Number और Person के बारे में थोड़ा जान लें ।  English Grammar में Number के दो भेद होते हैं --

1. Singular Number  (जिससे एक संख्या का बोध होता है।) और 

2. Plular Number- - ( जिससे दो या दो से अधिक संख्या का बोध होता है।)

अब Person  के बारे में जानते हैं । English Grammar 

में Person तीन प्रकार के होते हैं- -

1. 1st. Person (जो बोलता हो। examples I और We. )

2. 2nd. Person ( जो सुनता हो। example You.)और

3. 3rd Person  ( जिसके बारे में कुछ कहा जाता है। examples He, She, It, They, Ram .)

    अब हम हिन्दी के वाक्यों के साथ- साथ उनके अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- -

1. मैं खेलता हूँ -- I play. 

2. हम लोग खेलते हैं- - We play.

3. तुम खेलते हो- - You play. 

4. तुम लोग खेलते हो- - You play. 

5. वह खेलता है या वह खेलती है - - He/She plays .

6. वे लोग खेलते हैं- - They play .

उपरोक्त वर्णित अंग्रेजी अनुवादों को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि सिर्फ 5th नम्बर के वाक्य में s  का प्रयोग किया है और बाकी में verb के मूल रुप में लिखा गया है जिससे एक नियम निकल कर आता है कि केवल 3rd. Person singular number के साथ s या es का प्रयोग किया जाता है ।

     उपरोक्त सभी वाक्यें Affimative Sentence का है। अब इसके Negative Form को देखें --

1. मैं नहीं खेलता हूँ- - I do not play. 

2. हम लोग नहीं खेलते हैं- - We do not play. 

3. तुम नहीं खलते हो-- You do not play. 

4. तुम लोग नहीं खेलते हो -- You do not play .

5. वह नहीं खेलता / खेलती है -- He/ She does not play. 

6. वे लोग नहीं खेलते हैं -- They do not play. 

     ऊपर के वाक्यों को ध्यान से से देखने पर पता चलता है कि सिर्फ 5th नंo के वाक्य के साथ does का प्रयोग किया है यानि कि 3rd Person के सहायक क्रिया do के साथ es का प्रयोग किया है ।

अब इन्हीं वाक्यों के Negative Form को देखें- -

1.क्या मैं खेलता हूँ- - Do I play? 

2.क्या हम लोग खेलते हैं- - Do We play?

3. क्या तुम खेलते हो? -- Do you play? 

4. क्या तुम लोग खेलते हैं ?-- Do you play? 

5. क्या वह खेलता/ खेलती है-- Does he/ she play? 

6. क्या वे लोग खेलते हैं ?-- Do they play? 

  यदि वाक्यों में Question Word का प्रयोग किया है , तो हम सबसे पहले Q.W. को लिखते हैं । जैसे- -

तुम क्या करते हो? -- What do you do?

  इन वाक्यों को आप अच्छी तरह से याद कर लें और साथ में उनके Structures को भी । फिर नीचे दिए गए कुछ वाक्य को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें --

1. हम लोग अंग्रेजी पढ़ते है ।

2. तुम लोग कहाँ जाते हो?

3. आप अपना काम करते हो।

4. राम और मोहन गीत गाते हैं ।

5. मैं कठिन परिश्रम करता हूँ ।

6. वह बाजार जाता है ।

7. वह विज्ञान पढ़ती है।

8. कुत्ते भोंकते हैं ।

9. वे क्या पढ़ते हैं? 

10. गीता और नीता परीक्षा की तैयारी करतीं हैं ।

  सच ही कहा गया है, " Practice makes a man prefect. " तो फिर देर किस बात की? 

Keep on learning. 








Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem