Present Perfect Continuous Tense
![]() |
Present Perfect Continuous Tense
नीचे दिए गए कुछ वाक्यों का अध्ययन करें- -
1. मैं दो घंटे से काम कर हूँ ।
2. हम लोग दो बजे से नहीं पढ़ रहे हैं ।
3. तुम लोग एक घंटा से क्या कर रही हो ?
उपरोक्त सभी वाक्यों के अंत में रहा है/ रहे हो/ रही हो है और
ये सभी वाक्यों में समय को दर्शाया गया है ।
पहचान- - जिस वाक्य के अंत में रहा हो / रही हो/ रहें हो आदि रहे और साथ ही समय का भी ज्ञान होता हो, तो उस की क्रिया Present Perfect Continuous Tense का होता है ।
अब Affimative Sentence , Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों को हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए Structures क्रमानुसार नीचे दिया जाता है- -
1. S + have / has + been + P. V. + ing + since/ for + time + O
2. S + have/ has + not + been + P.V. + ing + since / for + time + O
3. Have / has + S + been + P.V. + ing + since/ for + time + O
( नोट- - For - Period of time जैसे- - दो घंटे, दो दिन आदि को जबकि Since - Point of time जैसे - दो बजे, दो दिन आदि को दर्शाता है । Translation बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए । )
अब क्रमशः Affimative Sentence, Negative Sentence और Interrogative Sentence के वाक्यों को उनके Sigular और Plular Number के 1st Person, 2nd Person और 3rd Person में अलग-अलग विचार करें।
हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी का अंग्रेजी में अनुवाद नीचे दिए गए हैं- -
Affimative Sentence
1. मैं दो घंटे से काम कर रहा हूँ- - I have been working for two hours.
2. हम लोग दो बजे से पढ रहे हैं -- We have been reading since 2 O'clock.
3. तुम चार साल से अपना काम कर रहे हो- - You have been doing your work for four years.
4. तुम लोग एक घंटा से दौड़ रहे हो -- You have been running for one hour.
5. वह दो वर्षों से यहाँ पढ़ रहा/ रही है- - He /She has been studying here for two years.
6. वे लोग एक घंटा से गीतें गा रहे हैं- - They have been singing songs for one hour.
Negative Sentence
1. मैं एक घंटा से अंग्रेजी नहीं पढ़ रहा हूँ- - I have not been reading English for one hour.
2. हम लोग दो बजे से नहीं लिख रहे हैं- - We have not been writing since 2 O'clock.
3. तुम चार साल से यहाँ नहीं रह रहे हो- - You have not been living here for four years.
4. तुम लोग एक घंटा से नहीं हँस रहे हो- - You have not been laughing for one hour.
5. वह एक दिन से कुछ नहीं बोल रहा/ रही है- - He/ She has not been telling something for one day .
6. वे लोग एक सप्ताह से अपना काम नहीं कर रहे हैं -- They have not been doing their work for a week.
Interrogative Sentence
1. क्या मैं एक घंटा से अंग्रेजी नहीं पढ़ रहा हूँ- - Have I not been reading English for one hour?
2. क्या हम लोग एक घंटा से नहीं खेल रहे हैं? -- Have we not been playing for one hour?
3. तुम एक वर्ष से क्या कर रहे हो? -- What have you been doing for one year?
4. तुम लोग एक घंटा से कहाँ जा रहे हो? -- Where have you been going for one hour?
5. वह एक घंटा से क्यों हँस रहा/ रही है ?-- Why has he /she been laughing?
6. वे लोग दस वर्षों से यहाँ क्या कर रहें है?-- What have they been doing here for ten years?
ऊपर के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें और और निम्नलिखित वाक्यों को स्वयं Translate करें- ---
1. तुम लोग एक घंटा से नहीं खेल रहे हो।
2. हम लोग दो बजे से नहीं लिख रहे हैं ।
3. हम लोग एक घंटा से यहाँ क्या कर रहे हैं?
4. तुम दोनों चार दिनों से कहाँ रह रहे हो ?
5. आप दो बजे से वहाँ क्या कर रहे हैं ?
6. मैं एक घंटा से स्नान नहीं कर रहा हूँ ।
7. आशा दो घंटे से खाना पका रही है ।
8. दोनों दोस्त एक घंटा से कठिन परिश्रम कर रहें हैं ।
9. किसान चार घंटे से खेत पटा रहा है ।
10. हम लोग सुबह से प्रार्थना कर रहें हैं ।
Do practice every day.
![]() |
| Today's reader is tomorrow's leader. |


Comments
Post a Comment