Present Perfect Tense

 Knowledge is power.

आईये अब हिन्दी के कुछ वाक्यों का अध्ययन करें- -

1. मैं अंग्रेजी पढ़ चुका हूँ ।

2. हम लोग अंग्रेजी पढ़ चुके हैं ।

3. तुमने अंग्रेजी पढ़ लिया है ।

4. तुमने देश को क्या दिया है ?

5. वह अपना काम कर चुका है ।

6. वे लोग दिल्ली जा चुके हैं ।

  उपर्युक्त वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वाक्यों के अंत में चुका है/चुकी है/लिया है/ दिया है रहता है  और काम अभी- अभी समाप्त हुआ है ।

पहचान- - जिस वाक्य के अंत में चुका है/ चुकी है/ लिया है /दिया है आदि रहे उस वाक्य की क्रिया Present Perfect Tense में होता है ।

  इस Tense के वाक्यों के हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए अंग्रेजी वाक्यों की संरचना  (Structure )  निम्नलिखित है-- For Affimative Sentence 

    S + have/ has + 3rd form of P.V. + O 

    For Negative Sentence 

     S + have / has + 3rd form of P.V. + O

     For Interrogative Sentence 

    Q.W. + have/ has + S + 3rd form of P.V. + O 

 (  नोट -- केवल 3rd Person singular number के साथ has का प्रयोग किया जाता है और सबके साथ have का प्रयोग होता है । एक बात और ध्यान देने की है कि इस Tense में हमेशा Verb का 3rd form का ही प्रयोग किया जाता है । अतः आप कोशिस करके Verb के 1st, 2nd और 3rd form को अवश्य याद कर लें । )

   अब क्रमशः  Affimative Sentence , Negative Sentence और Interrogative Sentence  के प्रत्येक number और Person के हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें-- 

1.  मैं घर पहुँच चुका हूँ- - I have reached home.

2. हम लोग अंग्रेजी पढ़ चुके हैं- - I have read English. 

3. तुम गीत गा चुके हो- - You have sung a song.

4. तुम लोग काम कर चुके हो- - You have done the work .

5. उसने अपना काम कर लिया है- - He / She  has done his / her work.

6.  वे लोग खेल चुके हैं- - They have played.

    Negative Sentence

1. मैंनें पत्र नहीं लिख लिया है- - I have not written a letter. 

2. हम लोग ने झूठ नहीं बोला है- - We have not told a lie.

3. तुम सो चुके हो-- You have slept. 

4. तुम दोनों खा चुके हो -- Both of you have eaten. 

5. उसने अपना काम कर लिया है- - He/ She has done his/ her work .

6. वे लोग चाय पी चुकें हैं- - They have taken a tea. 

   Interrogative Sentence 

1. क्या मैं खा चुका हूँ ? --   Have I eaten?

2. हम लोग कहाँ पहुँच गए हैं ? -- Where have we  reached ?

3. तुम कौन सा काम कर चुके हो ?  Which work have you done ? 

4. तुम लोग क्या पढ़ चुके हो ? -- What have you read ?

5. वह कहाँ जा चुका है? -- Where has he gone ? 

6. क्या वे लोग स्नान कर चुके हैं? -- Have they bathed ?

उपरोक्त सभी वाक्यों के अनुवादों को गौर से पढ़कर नीचे दिए गए हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- -

1. हम लोग पटना जा चुके हैं ।

2. तुम लोग क्या कर चुके हो? 

3. आप ने क्या कर लिया है? 

4. वे लोग कहानी सुना चुके हैं ।

5. मैं खाना खा चुका हूँ ।

6. माता जी खाना पका चुकी है ।

7. पिता जी अखबार पढ़ चुके हैं ।

8. उसने अपना काम कर लिया है।

9. तुम दोनों कहाँ से आ रहे हो? 

10. हम लोग शानदार काम कर चुके हैं ।

Children are future of the country. Please educate them properly. 


       



     










Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem