Causative Verb ( प्ररेणार्थक क्रिया)


 हिन्दी के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें- -

  • मैं ने महेश को दौड़ाया ।
  • राम ने श्याम को हँसाया ।
  • गीता ने बबीता को रुलाया ।
  • मैं नें बच्चा को सुलाया ।
अब इन वाक्यों के बनावट पर ध्यान दें- -
कर्ता + कर्म + प्रेरणार्थक क्रिया 
जब कार्य किसी दूसरे की सहायता से हो और कर्ता भी स्वयं उसमें भाग लेता हो, तो ऐसे क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते है।
         अंग्रेजी में इसे Causative Verb कहते हैं । अंग्रेजी में अनुवाद निम्न Structure के आधार पर होता है- - 
S + make + O + infinitive without to 
उपरोक्त वाक्यों को Structure के आधार पर अंग्रेजी में अनुवाद निम्न लिखित  है- -   
  • I made Mahesh run.
  • Ram made Shyam laugh. 
  • Gita made Babita cry. 
  • I made baby sleep. 
अब  Passive Voice में Causative Verb के स्वरुप पर विचार करें- - 
  1. मुझे हँसाया जाता है- -I am made to laugh. 
  2. उसे पढ़ाया जाता है- - He is made to read.
  3. घोड़े दौड़ाये जाते हैं- - Horses are made to run.
  4. बच्चा हँसाया गया- -  Child was made to laugh. 
  5. अंग्रेजी पढ़ाई जायेगी- - English will be made to teach. 

Passive Voice के वाक्यों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें Infinitive  का प्रयोग किया है जबकि Active Voice के वाक्यों में Infinitive without to का।

आईये Causative Verb के अन्य वाक्यों को देखें --
  1. मैं नें पत्र लिखवाया -- I had a letter written . or I got a letter written. 
  2. मोहन ने एक घर बनवाया है- - Mohan has a house built. or Mohan has got a house built. 
इन वाक्यों मेंं कार्य दूसरे के द्वारा होता है और कर्ता उसमें भाग नहीं लेता वल्कि केेेवल प्रेरणा देता है । इसका structure होता है- -
Structure- - S + had / got + O + Past participle  + Past Participle 
     अब Causative Verb + Can का प्रयोग को देखें- -
  1. मैं एक घर बनवा सकता हूँ- - I can have a house built. or I can get a house built. 
  2. आप पत्र लिखवा सके -- You could get a letter written . 
  3.  वह घर बनवा सकता था -- He could have a house built. or He could have got a house built. 
  4. बुद्धिमान लोग यह सब करा ले सकते हैं- - The wise man can have all this done. or The wise man can get all this done .
  
Causative Verb + Should के प्रयोग पर गौर करें- -
  1. आप को यह काम करवाना चाहिए ।
  2. आप को यह काम करवाना चाहिए था।
इस तरह के हिन्दी वाक्यों का अनुवाद करने के लिए नीचे दिए गए Structure  के आधार पर होता है- -
S + Should + have / get /have got + Past Participle 
You should have this work done. 
अब दिये गये Rules और Structures के आधार पर निम्न लिखित वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें --
  1. गणेश नें महेश को हँसाया ।
  2. मैं ने तुम्हें रुलाया ।
  3. महेश को हँसाया गया ।
  4. घोड़े दौड़ाये गये ।
  5. महेश को हँसाया जाता है ।
  6. मैं नें घर बनवाया ।
  7. वह पत्र लिखवा सकता है ।
  8. हम लोग यह काम करवा सकते थे ।
  9. मुझे पत्र लिखवाना चाहिए ।
  10. हमलोगों ने एक घर बनवाया है ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem