How to Translate Emphatic statement


 जब किसी भी बात पर जोर देकर कहा जाता है तो वह Emphatic statement कहा जाता है । उदाहरण के लिए कुछ वाक्यों को नीचे दिया जाता है --

  • तुम ही तो हो- -It is you. 
  • आप ने ही तो यह काम किया है -- It is you who have done this work .
  • वह पढ़ता ही तो था- - He  did read.
  • वह अंग्रेजी पढ़ेगा ही- - He will certainly read English. 
  • विटामिन B12 केवल जानवरों मे ही पाया जाता है- - Vitamin B12 is found only in animals.
  • आप पढ़ते रहते हैं- - You go on/ keep on reading. 
  • मैं अपना काम करता रहा- - I went on/  kept on doing my work. 
  • वह पत्र लिखने लगा -- He began to write a letter. 
  • हमलोग पढ़ते ही रहते हैं- - We do nothing but read. 
  • मैं जाने ही वाला हूँ -- I am  about to go. 
  • वह अच्छा ही अच्छा देखता है- - He sees nothing but good. 
  • वहाँ पानी ही पानी है -- There is nothing but water there. 
  • मैं स्कूल पहुँचा ही था कि घंटा बज गया -- Just as I reached to school, the bell rang.
  • तभी आप ने उससे मिला-- Just then you met him. 
  • तभी मैं आप का काम कर सकता हूँ- - Only then can I do your work. 
  • उसके बाद आप आये- - Next came you.
  • और कौन- - Who else? 
  • आपने भी चाय पी- - You, too, took a tea .
  • मेरे भाई ने भी मेरी मदद नहीं की- - Even my brother didn't help me .
  • राम स्मार्ट है और सीता भी- - Ram is smart and so is Sita.
  • वह गरीब नहीं है और आप भी नहीं- - He ìs not poor neither are you.
  • राम ने चाय नहीं पीया और पीयेगा भी नहीं -- Ram didn't took a tea nor will he.
  • वह न केवल एक पति है बल्कि पुत्र भी है- - Not only he is a husband but also a son.
  •  साल पर साल बीतता गया- - Year after year rolled on.
  • वे नेताओं का नेता हैं -- He is leader of leaders. 
  • यह कमाई का कमाई है और मनोरंजन का मनोरंजन -- It is both a earning and an entertainment .
  • अंग - अंग में चुस्ती है  -- There is featness in each and every limb.
  • शहर - शहर परेशान है- - Each and every town is upset. 
  • लेपटाॅप तो दूर रहा तुम्हें  किताब भी नहीं है- - Not to speak of laptop you don't have even a book. 
  • क्या नेता, क्या अभिनेता सबको मरना है -- Whether leader or actor all have to die .
  • वह कभी पढ़ता है कभी लिखता है -- Now he reads now he writes. 
  • मैं स्वयं पत्र लिखता हूँ -- I write a letter myself. 
 
उपरोक्त वाक्यों को अच्छी तरह से याद कर लें और फिर इन्हें अपने नोट बुक पर दोबारा लिखें । इस प्रक्रिया को तब तक करें जबतक कि ये अच्छी तरह से याद न हो जाए ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem