Forms of verb

          Verb  को हिन्दी मेंं क्रिया कहते हैंं । अंग्रेजी मेंं इसके कई रुप होते हैंं जिसमेंं तीन रुपों को याद करना आवश्यक होता है । Present Perfect Tense, Past Perfect Tense और Future Perfect Tense में verb का 3rd form  का ही प्रयोग होता है । साथ ही यह जानना भी जरुरी है कि Passive Voice में भी केवल Verb का 3rd form  का ही प्रयोग होता है । Past Indefinite Tense में Affirmative Sentences के साथ  Verb का केवल 2nd form का ही प्रयोग होता है । कुछ उदाहरण को देखेंं- -

  1. मैं खा चुका हूँ- - I have eaten. 
  2. मैं खा चुका था- - I had eaten. 
  3. मैं खा चुकूँगा -- I shall have eaten. 
  4. मैं गया -- I went .
  5. मैं अपना काम करता हूँ- - I do my work. ( Active Voice) 
  6. मेरे द्वारा अपना काम किया जाता है- - My work is done by me. ( Passive Voice) 
अब जरा सोचिये Verb का  form याद रखना क्योंं जरुरी है।

ऊपर वर्णित वाक्यों से स्पष्ट होता है कि Form of  

Verb को याद रखना कितना आवश्यक है । अंग्रेजी सीखने के लिए आपको word meaning तो याद करना ही पड़ेगा । इसलिए याद करने में आलस्य न करें । तो तैयार हो जाईये और अपने English Grammar की किताब से forms of verb को याद करना शुरू कर दें । एक दिन में आप कितना याद कर सकते हैं यह तो आप पर निर्भर करता है, लेकिन कम से कम दस forms of verb अवश्य याद करें । ध्यान रहे आप को तीनों forms को spelling सहित याद करना है और साथ ही verb का हिन्दी में अर्थ भी याद करना है । इससे भविष्य में आप को अंग्रेजी समझने, लिखने और बोलने में दिक्कत नहीं आएगी ।

अब निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद- - 

  1. मैं नें पत्र लिखा ।
  2. तुम नें अंग्रेजी पढ़ लिया है ।
  3. हमलोगों ने सफलता किया ।
  4. आप दिल्ली जा चुके थे ।
  5. वे लोग घर पहुँच चुके होंगे ।
  6. मैं नें अपना काम कर लिया ।
  7. वह गीत चुका है ।
  8. मेरे द्वारा अपना काम किया जा चुका है।
  9. राम के द्वारा अंग्रेजी पढ़ा जा चुका था ।
  10. आप खुश हो चुके थे । 



 

Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem