How to Translate Sentences Denoting time


  निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों पर गौर करें- -

  • आज रविवार है ।
  • अभी रात है ।
  • अभी चार बजा है ।
  • यह दिसम्बर है ।
उपरोक्त वाक्यों से time, day , date, month या year का बोध होता है । इस तरह के वाक्यों की बनावट नीचे दिए गए हैं- -
कर्ता + क्रिया + है या था 
और, अंग्रेजी में इसका अनुवाद निम्नलिखित Structure के आधार पर होता है- -
   It + is/was + noun showing time 
अब कुछ हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- - 
  1. आज रविवार है -- It is Monday today. 
  2. यह दिसम्बर है- - It ìs December. 
  3. आज तीसरी अगस्त है- - It ìs the 3rd of August. 
  4. आज आप का जन्म दिन है- - It ìs your birthday today. 
  5. सन् 1975 का वर्ष था- - It was 1975 .
  6. अभी शाम है- - It is evening. 
  7. रात का समय था- - It was night .
  8. रात है -- It is night.
  9. सन् 2014 का वर्ष था- - It was 2014 .
  10. आज शिक्षक दिवस है- - It is teacher's day today. 
जब समय- सूचक संज्ञा कर्ता का काम करती है, तब Sentence It से शुरू होता है और यहाँ  it का कोई मतलब नहीं होता है । अतः ऐसे it को introductory या empty it कहा जाता है ।
जब होना के बदले दूसरी क्रिया आती है, तो अंग्रेजी का आरंभ it से नहीं होता है ; जैसे 
रविवार फिर आ गया है- - Sunday has come again. 
घड़ी का समय बताने का तरीका निम्नलिखित हैं  -- 

घड़ी का समय बताने के लिए  जब  to का प्रयोग किया जाता है, तो इसका अर्थ होता है कम या बाकी और past का अर्थ होता है बजकर । जब 5 के गुणक का पता चलता है तब minute  का प्रयोग नहीं होता है अन्यथा minute का प्रयोग होता है । नीचे दिए गये वाक्यों  से इसे स्पष्ट किया जा रहा है- - 
  1. अभी ठीक दस बजने ही वाला है- - It is just on ten. 
  2. अभी ठीक आठ बजा है- - It is just eight. 
  3. अभी नौ बजने में पाँच मिनट बाकी है- - It is five to nine. 
  4. दस बजने में चार मिनट बाकी है -- It is four minutes to ten.
  5. ग्यारह बजने में पन्द्रह मिनट बाकी है- - It is quarter to eleven .
  6. दस बजकर पन्द्रह मिनट हुआ है -- It is quarter past ten.
  7. सुबह होने ही वाला है- - It is getting on for morning. 
  8. साढ़े चार बजे हैं- - It is half past four. 
  9. पौने दो बजे हैं- - It is a quarter to two .
  10. शाम होने वाली है- - It is getting on for evening. 

अब निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें -- 
  1. यह दिसम्बर है ।
  2. अभी शाम है ।
  3. आज रविवार है ।
  4. सन् 2005 का साल था।
  5. आज आप का विवाह - दिन है।
  6. अभी चार बजा है ।
  7. सात बजकर पन्द्रह मिनट हुआ है ।
  8. नौ बजने में पाँच मिनट बाकी है ।
  9. सात बजकर सात मिनट हुए हैं ।
  10. सात बजने में चार मिनट बाकी है ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem