How to Translate Sentences showing permission


आईये अब कुछ हिन्दी के कुछ ऐसे वाक्यों के अनुवाद को सीखते हैं जिनसे अनुमति  ( Permission)   का बोध होता हो- - 

  1. क्या मैं अंदर आ सकता हूँ -- May I come in? 
  2. क्या मैं टीवी खोल सकता हूँ- - May I switch on the t.v?
  3. मुझे उससे मिलने की अनुमति दी जाय- - I may be allowed / permitted to see him .
  4. मुझे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाय- - I may be allowed to appear in the examination .
  5.  हाँ, बैठ सकते हो- - Yes, you may .
  6. नहीं,  नहीं पी सकते- - No,you may not .
  7. आप को काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती- - You are not allowed to to do this work. 
उपरोक्त वाक्यों को ध्यान से पढ़ें और फिर याद कर लें ताकि इन वाक्यों का पैटर्न आपको समझ में आ जाए और इसके आधार पर निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- - 
  1. क्या मैं अपना काम कर सकता हूँ?
  2. क्या मैं जा सकता हूँ? 
  3. क्या मैं आपके बाइक का उपयोग करुँ? 
  4. क्या मैं खिड़की को ब॔द कर दूँ? 
  5. मुझे हवाई जहाज से यात्रा करने की अनुमति दी जाय ।
  6. मुझे राम से मिलने की अनुमति दी जाय ।
  7. हाँ, तुम लिख सकते हो ।
  8. नहीं, वह नहीं गा सकती ।
  9. उसे दौड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती ।
  10. उसे घर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती ।





Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem