How to Translate Sentences showing position, existence or place


निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को सावधानी पूर्वक देंखे- -
  • इस शहर में एक सिनेमा घर है।
  • आपके गाॅव में एक मंदिर है ।
  • मेज पर पुस्तक है ।
  • सीमा और राधा के बीच मित्रता है।
  • यहाँ एक अस्पताल है।
 उपरोक्त वाक्यों सेे किसी वस्तु के अस्तित्व का बोध होता है ।इसकी संरचना होती हैै --

संज्ञा + में/ पर / पास + कर्ता + है/ हैं / था/ थी और अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए Structure होता है --
There + is/are/was/ were + S + O 
अब कुछ हिन्दी वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से पढ़ें- 
  1. इस शहर में एक सिनेमा घर है- - There is a cinema house in this town. 
  2. आपके गाॅव में एक मंदिर है- - There is a temple in your village. 
  3. मेज पर पुस्तक है- - There is a book on the table. 
  4. सीमा और राधा के बीच मित्रता है -- There is friendship between Sima and Radha.
  5. यहाँ एक अस्पताल है --There is a hospital here .
ऐसे वाक्य there से प्रारंभ होते हैं,  लेकिन इसका कोई अर्थ नहीं है। इस There को introductory there कहा जाता है।
  नोट- -  a.  कभी- कभी रहना क्रिया का भी होना के अर्थ में प्रयोग किया जाता है ; जैसे- - मेरे स्कूल में एक कम्प्यूटर लैब है -- There  is a computer lab in my school. 
          b. जब होना के बदले दूसरी क्रिया आती है, तो there का प्रयोग नहीं होता है; जैसे- - स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं- - Children are reading in the school. 
          c. निश्चित संज्ञा / सर्वनाम आने पर there का प्रयोग नहीं होता है; जैसे -- स्कूल में शिक्षक हैं -- The teacher is in the school. 
   अब नीचे दिए गए कुछ बाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- -
  1. बाजार के निकट एक मंदिर है ।
  2. वहाँ एक अस्पताल है ।
  3. मेरे घर में एक नौकर है ।
  4. सड़क के वगल मैं एक जंगल है।
  5. स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है ।
  6. उसके घर के सामने एक वगीचा हो।
  7. यहाँ बहुत भीड़ है ।
  8. वहाँ बहुत शान्ति है।
  9. उसके गाँव के पास एक बाजार है ।
  10. इस नदी के किनारे एक काॅलेज है ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem