Some Nouns -1

हिन्दी के एक शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद अलग- अलग word से होता है जिसे जानना हमें नितांत जरुरी है । उदाहरण के लिए एक संज्ञा है पानी और इसका अंग्रेजी अनुवाद पर गौर करें- - 

  1. शिमला का पानी अच्छा है -- The climate of Shimla is good.
  2. कृपया एक ग्लास पानी दीजिए -- Please give me a glass of water.
  3. कल पानी पड़ रहा था -- It was raining yesterday.
  4. कृपा करके अपने पिता जी का पानी रखिए- -  Please save your father's prestige. 
  5. सीता के चेहरे पर पानी है- - There is lustre on Sita's face. 
  6. तुम सभी के सामने पानी- पानी हो गये- - You were perplexed in front of all. 
  7. बैलों की जोड़ी पानी -पानी हो गया- - Pair of oxen got exhausted. 
  8. धर्मेन्द्र सिंह तलवार पर पानी चढ़ा रहा था- - Dhamendra Singh was sharpening a sword. 
  9. आप की आशाओं पर पानी फिर गया- - Your hopes ended in smoke .
  10. भारत चीन को पानी पिला देगा -- India will teach China a lesson. 
  11. राधिका के मुँह में पानी भर गया -- Radhika's mouth began to water. 
उपरोक्त वाक्यों में प्रयुक्त पानी के विभिन्न अंग्रेजी अनुवादों को आप देख सकते हैं ।अतः जरुरी है कि आप इन्हें याद कर लें ताकि आपको अनुवाद बनाने में सुविधा हो ।

थोड़ा पढ़ें लेकिन उसे सौ फीसदी समझने का प्रयास करें ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem