Some Nouns- 2
![]() |
हिन्दी का एक शब्द है बात । इस बात शब्द का अंग्रेजी अनुवाद को ध्यान से देखें- -
- बात पक्की हो गई -- The terms are settled.
- आप दोनों में बाता- बाती हो गई थी- - Both of you exchanged hot words.
- बात बहुत बिगड़ गई- - The matter took a serious turn.
- छोटा मुँह बड़ी बात- - Small wits, great boast.
- दिनेश को लम्बी- चौड़ी बातें पसंद नहीं- - Dinesh doesn't like tall talks.
- लम्बी- चौड़ी बातें मत करो- - Don't talk big.
- जहाँ तक गजेन्द्र की बात का संबंध है --So far as Gajendra's matter is concerned.
- वह हँसने की बात नहीं है- - That is not a laughing matter.
- आप उन लोगों के बात में आ गये- - You were taken in by their words.
- वह तो अच्छी बात है- - That's a good thing.
- वह बात तुम्हें पसंद नहीं है -- You don't like that.
- वह अजीब बात है- - That is strange .
- वह झूठी बात है -- That is false.
- यह सच्ची बात है- - It is true.
- वह बात सत्य है- - That's is a fact.
- क्या बात करतें हैं- - What do you talk about?
- एक समय की बात है- - Once it so happened.
- श्याम ने सारी बातें राम के सामने रखी- - Shyam placed everything before Ram.
- आप की बात राम को समझ में नहीं आती- - Ram is not able to understand you.
- वह बात मुझे नहीं सूझी- - That didn't occur to me.
- बात ही बात में आप ने सब कुछ कर दिया- - You did everything in the twinkling of eyes.
- छोटी-छोटी बातों की चिंता मत कीजिए- - Don't worry about trifles.
- बात नहीं बनाईये- - Don't spin yarn.
- आप ने मेरी समस्याओं को बातों में उड़ा दिया- - You dismissed my problems.
- आपने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया- - You didn't pay heed to me.
- धीरेन बात का पक्का है-- Dhiren is a man of word.
![]() |
| Labour never goes in vain. |


Comments
Post a Comment