Some Nouns- - 4
![]() |
हिन्दी का एक शब्द है 'नाम ' जिसका अंग्रेजी अनुवादों को देंखे- -
- उसका नाम क्या है- - What is his name?
- आप नाम राजा है -- You are a nominal king.
- राम का नाम चारों ओर फैल रहा है -- The reputation of Ram is spreading far and wide.
- श्याम ने अपना नाम कहाँ लिखवाया- - Where was Shyam admitted?
- गणेश नामी कवि है -- Ganesh is a famous poet.
- दीपांकर नामी चोर है -- Deepanker is a notorious thief.
- कृपया 1000 रुपये मेरे नाम से जमा कर दीजिए- - Please credit Rs 1000 to my account.
उपरोक्त वाक्यों में 'नाम 'का अंग्रेजी अनुवाद क्रमशः name, nominal ,reputation, admitted ,famous notorious और my account हुआ है । अतः अनुवाद बनाते समय अशुद्धियाँ से बचने के लिए इस बात का आप खास ध्यान रखें ।अब हिन्दी का दूसरा शब्द 'जगह 'के अंग्रेजी अनुवाद को समझें- -
- आपके ऑफिस में दो जगह खाली है -- Two post have fallen vacant in your office .
- यदि मैं प्रधानमंत्री के जगह पर होता- - Were I in the place of the Prime minister!
- अब सुधार की कोई जगह नहीं थी- - There was now no scope for improvement.
- यहाँ कितनी जगह है- -How much space is here?
- उस बर्थ पर जगह नहीं थी- - There was no room on that birth.
- शिमला एक लुभावना जगह है- - Shimla is a lovery place .
![]() |


Comments
Post a Comment