जिस वाक्य से हमें धृणा (hatred),सुख (joy), दुःख (sorrow) या आश्चर्य (surprise ) का बोध होता है, उस वाक्य को विस्मयाधिबोधक वाक्य (Exclamatotry sentence) कहते हैं । एक उदाहरण से इसे स्पष्ट करते हैं- - कितना सुंदर फूल है यह-- What a beautiful flower it is! यहाँ आश्चर्य का भाव व्यक्त किया गया है । अब प्रश्न यह उठता है कि आप विस्मयाधिबोधक वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कैसे करें (How to Translate Exclamatory Sentences) ?
आईये अब हिन्दी के कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से देखेंं- - - आप का घर कितना साफ- सुथरा है-- How decent your house is!
- आज का दिन कितना महत्वपूर्ण है- - What a important day of today is!
- राधा कितना मधूर गीत गाई- - How sweet Radha sang a song!
- आप कितना सावधानी से गाड़ी चलाते हैं- - How carefully you drive a car!
- कितना अच्छा- - How nice!
- कैसा मनभावन- - How charming!
- कैसा धोखा- - What a betrayal!
- क्या- -What!
- बहुत अच्छा- - Excellent!
- कितनी होशियारी से भारत अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाल रहा है- - How carefull of India to exit his citizens from Afganistan!
- कितनी वफादारी से आपने मेरी मदद की- - How loyal of you to help me!
- ऐसा नालायक और मेरा विद्यार्थी -- So unworthy and my student !
- ऐसा बेईमान और मेरा मित्र So dishonest and my friend !
- ऐसी लड़की और मेरी बहन -- Such a girl and my sister !
- ऐसा आदमी और मेरा रिश्तेदार -- Such a man and my relative!
- राम- रे-राम- - Pooh!
- छिः-छिः -- Fie! For!
- तुम्हारा चुनाव जीतना कितना बड़ा आश्चर्य- - To think of winning you election!
- आप का परीक्षा में सफल होना कितना बड़ा आश्चर्य- - To imagine of succeeding you at the examination!
- हे भगवान- - Good heavens!
- आह ! वह कोरोना संक्रमित हो गया- - Ah! He is inflected with corona.
- सीता जोर से रोने लगी- - Sita began to burst into tears.
- शाबाश! तुमने तो कमाल कर दिया- - Bravo! you have weldone!
- वाह! हमलोगों ने मैच जीत लिया- Hurrah! You have won the match!
- राधा के चेहरे पर मन्द मुस्कान थी- - There was a sweet smile on Radha's face.
- गीता आनन्द विभोर थी- - Gita was in state of ecstasy.
- राम के अयोध्या लौट आने के कारण ग्रामीण खुशियाँ मना रहीं थी -- Villagers were rejoicing due to Ram's coming back to Ayodhiya.
अब निम्नलिखित हिन्दी के वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- -- वाह,वाह, भारत में अब हमलोग सुरक्षित हैं ।
- ओह! कैसा दिल दहला देने वाला दृश्य था ।
- आप हँसी के कारण बोल नहीं पा रहें हैं ।
- बहुत अच्छा !
- अरे वाह! अफगानिस्तान में पंचशीर ने तो कमाल कर दिया।
- हाय! अफगानिस्तान को गहरी चोट लगी है ।
- एकाएक आप से यहाँ मिलना कितना आश्चर्यजनक!
- ऐसा बदमाश और मेरा भाई!
- ऐसी वदचलन और आपकी पत्नी !
- कितनी बहादुरी से पंचशीर ने तालिबान का सामना किया!
- गीता कितना मधूर गाती है !
- हमलोग कितना शांति से बातचीत करतें हैं !
- तुम लोग कितना धूर्त हो!
- यह कलम कितनी अच्छी है!
- कैसा देश !
- कैसा भयंकर !
- कैसा बहादूर!
Comments
Post a Comment