How to Translate Sentences showing Contrast

 How to Translate sentences showing Contrast?
         जब किसी वाक्य के एक भाग में कहे गये कथन के विपरीत दूसरे भाग में कहा जाता है, तो ऐसे वाक्य से Contrast का बोध होता है । एक उदाहरण से इसे स्पष्ट किया जा रहा है - यद्यपि वह एक अभियंता है तथापि वह दुःखी है-- Though he is an engineer, but he is unhappy. अब एक-एक कर सभी वाक्यों के अनुवाद को समझने का प्रयास करें ---- 
  1. जहाँ आप लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं, वहाँ मै शाकाहारी भोजन पसंद करता हूँ- - While you like non vegetarian food, I like vegetarian. 
  2. हमारे देश में एक तरफ जहाँ काफी गरीबी है वही दूसरी तरफ धन का विशाल साम्राज्य है- - In our country while there is extreme poverty, there is great empire of wealth on the other.
  3. तुम कुछ भी सोचो, मैं अपना काम बंद नहीं कर सकता -- Think what you will, I can't stop my work. 
  4. चाहे कुछ भी हो, मैं अपना फर्ज से पीछे नहीं हटूँगा -- Whatever may happen , I will not leave my duty.
  5. तुम कितना भी कोशिश कर लो, राम तुम्हारी सहायता नहीं करेगा- - Try as you will, Ram would not  help you. 
  6. तुम कितना भी कठिन परिश्रम कर लो, तुम धनी नहीं हो सकते -- However hard you may work, you can not be rich.
  7. गणेश चाहे कितना भी विद्वान हो, वह घमण्डी नहीं है- - However scholar Ganesh may be,  he is not proudy. 
  8. महाराणा प्रताप भले ही टुट गये, वे कभी झुके नहीं- -      No matter Maharana Pratap broke, he did not bend. 
  9. आप मुझे क्यों न मार डालें, मैं फिर भी झूठ नहीं बोलूँगा -- Even if you kill me, I will still not tell a lie.
  10. यद्यपि आपने काफी सावधानी बरती है, तो भी आप बिमार पड़ गये -- Though you have taken a great prevention, you fell ill. 
  11. यद्यपि राम ने अपने तरफ से काफी कोशिस की, तथापि वह वहाँ पहुँच नहीं सका- - Although Ram tried his best, he could not reach there. 

अब उपरोक्त उदाहरण के आधार पर निम्न लिखित वाक्यों को अंग्रेजी में स्वयं अनुवाद करें- - 
  1. यद्यपि सीता गोरी है, तो भी वह सुन्दर नहीं है ।
  2. यद्यपि आप कम पढ़ें- लिखें हैं, तथापि आप का व्यावहारिक ज्ञान अच्छा है।
  3. यद्यपि वह बिमार है, तो भी वह हिम्मत नहीं हारता है।
  4. यद्यपि यह जीवन काफी सुबसुरत है, तो भी जीने में परेशानी होती है ।
  5. आप भले ही रीता को भूल जाईये, वह तो भी आप को याद रखेगी ।
  6. वह मुझे क्यों न मार डाले, मैं तो भी सच बोलता रहूँगा ।
  7. तुम मुझे चाहे मदद नहीं करो, मैं तो भी अपनी पढ़ाई जारी रखूँगा।
  8. मैं भले ही क्यों न मिट जाऊँ, मैं  हार कभी नहीं मानूँगा ।
  9. वह चाहे कितना भी रोये, कोई उस पर विश्वास नहीं कर सकता ।
  10. आप चाहे कितना भी कठिन प्रयास करें, मुझे खरीद नही सकते ।
  11. देवेन्द्र बाबू चाहे कितना भी विद्वान हो, ईमानदार नहीं हो सकता ।
  12. तुम चाहे कितना भी कोशिश कर लो, मुझे बेईमान नहीं बना सकते ।
  13. अनिल चाहे कितना भी बड़बड़ाये, सुनिल चुप रहेगा ।
  14. चाहे कुछ भी हो, शशांक बदला अवश्य लेगा।
  15. चाहे कुछ भी कहो, दीपक झूठ नहीं बोल सकता ।
  16. धन-सम्पत्ति के रहते हुए भी राम दुःखी है ।
  17. विद्वत्ता के रहते हुए भी आप बेरोजगार हैं ।
  18. जहाँ आपकी पार्टी जनता को सताती है, वहाँ हमारी पार्टी उनकी मदद करती है ।
  19. परेशानी के बावजूद वे प्रसन्न रहते हैं ।
  20. बिमारी के रहते हुए भी आप क्रियाशील हैं ।
  21. गरीबी के बावजूद भी मैं बच्चे की पढ़ाई जारी रखूँगा ।
  22. जहाँ एक ओर लाॅक डाउन है वहाँ दूसरी ओर स्कूल खोला जा रहा है ।
  23. जहाँ एक ओर बाढ़ है वहाँ दूसरी ओर सूखा है।
  24. जहाँ एक ओर लोग खाते- खाते मर रहा है वहाँ दूसरी ओर लोग खाने बिना मर रहा है।
  25. चाहे कुछ भी हो मैं अपना मकसद को अवश्य पूरा करुँगा ।

Educate your child. 

Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem