How to use Adjectives 3
हिन्दी में 'बड़ा ' एक विशेषण है जिसका अंग्रेजी में अनुवाद भिन्न- भिन्न शब्दों के द्वारा होता है । नीचे दिए गए कुछ वाक्यों के अंग्रेजी अनुवादों को ध्यान से देखें- -
- मयंक एक बड़ा आदमी है -- Mayank is a big gun.
- आप मेरे बड़े भाई हैं- - You are my elder brother.
- राम को बड़ी उम्र मिले- - May Ram has a long life!
- उसे बड़ी शंका है- - He has a grave doubt .
- गीता को बड़ा भय है- - Gita has a great fear.
- वह बड़ी समस्या है- - That is a serious problem.
- अमरेन्द्र की बड़ी हार हुई -- Amrendra got a damn defeat.
- वह बहुत बड़ा घर है -- That is a large house .
- यह बड़ी भूल है- - It is a blunder.
- तुम बड़े मूर्ख हो- - You are an utter fool.
- वह बड़ी रकम है- - That is a fat sum.
अब ' छोटा' के अंग्रेजी अनुवादों पर गौर करें- -
- तुम छोटा आदमी हो-- You are a small fry .
- यह छोटी बात है- - This is trifle.
आईये अब 'कच्चा' के अंग्रेजी अनुवादों को पढ़े- -
- वह कच्ची रोटी है -- That is an unbaked bread.
- वह कच्चा भात है- - That is under cooked rice.
- तुम उम्र कच्ची में है -- You are in tender age.
- तुम अभी कच्चा आदमी हो -- You are a raw hand now.
- वह कच्ची सड़क है- - That is an in unmetalled road.
- वह कच्चा घर है -- That is a mud-built house.
- उस ग्लास का पानी कच्चा है -- The water of that glass is unboiled.
- वह मांस कच्चा है -- That is raw meat.
- इस टोकड़ी का आम कच्चा है -- The mangoes of this bucket are unripe.
'कच्चा ' का विपरीत होता है 'पक्का ' । 'पक्का ' विशेषण का अंग्रेजी में अनुवाद निम्नलिखित है- -
- राम आप का पक्का दोस्त है- - Ram is your bosom friend.
- वह समाचार पक्का है -- That is an authentic news.
- वे पक्के चोर हैं- - They are veteran thief.
- राम पक्का आदमी है- - Ram is a reliable person.
- आप बात का पक्के आदमी हैं- - You are a man of word.
- वह पक्का अमरुद है- - That is a ripe guava.
- वे पक्के रंग हैं- - These are fast colours.
- वह पक्का घर है- - That is a brick- build house.
- वह सड़क पक्की है- - That is a metalled road.
- बात पक्की हो गई- - The terms got settled.
- वे पक्के सबूत हैं- - These are positive proof.
- वे पक्के विचार हैं- - These are mature considerations.
- वह पक्की नकल है- - That is a certified copy.
- वह पक्का मालूम है- - That is a finished goods.

Comments
Post a Comment