How to use Adjectives -4

How to use Adjectives? हिन्दी में विशेषण के शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद अलग- अलग शब्दों से होता है । जैसा कि आप इसके पहले देख चुके हैं । 

आईये अब हिन्दी के शब्द 'बहुत' का अंग्रेजी अनुवाद को देखते हैं -- 
  1. चाय बहुत  गर्म है -- Tea is fairly hot.
  2. लोहा बहुत गर्म है- - Iron is red hot.
  3. सीता बहुत सुंदर है- - Sita is cute. 
  4. गीता अब बहुत अच्छा अनुभव कर रही है- - Now Gita is feeling fine. 
  5. आज बहुत वर्षा हुई- - It rained heavily today.
  6. बहुत दिन हुए एक भिखारी था- - Long, long ago there was a beggar.
  7. वे लोग बहुत ईमानदार हैं- - They are very honest. 
  8. आप बहुत मुनाफा कमाते हैं -- You earn enormous profit. 
  9. नेता जी का बहुत स्वागत हुआ- -  The leader was given a warm welcome. 
  10. वहाँ बहुत पानी है- -There is a deep water there.
  11. राम और श्याम में बहुत अंतर है- - There is a vast difference between Ram and Shyam. 
  12. मदन को बहुत दर्द हो रहा है- - Madan is having severe pain. 
  13. दूध बहुत ठ॔ढ़ा है- - Milk is ice cold.
जैसा कि उपरोक्त वाक्यों में आप देख चुके हैं कि 'बहुत ' शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद क्रमशः fairly, red, cute, fine heavily, long, very, enormous ,warm, deep, vast, severe और ice हुआ है ।
      अब 'कम ' शब्द के लिए अंग्रेजी भाषा में अनुवाद को देंंखें -- 
  1. हमें रात में कम खाना चाहिए -- We should take light food at night. 
  2. गजेन्द्र कम साधन का आदमी है -- Gajendra is a man of slender means.
  3. नेता जी का कम स्वागत किया गया -- The leader was given a cold welcome
  4. रतन को मदन के लिए कम सम्मान है  -- Ratan has scant respect for Madan.
यहाँ भी आप देख सकते हैं कि 'कम ' के लिए क्रमशः light, slender, cold और scant का प्रयोग हुआ है।
     अब हिन्दी के शब्द 'कड़ा ' के अंग्रेजी अनुवादों को पर गौर करें  -- 
  1. अमरेन्द्र कड़ा आदमी है- - Amrendra is a strict person .
  2. मगन को कड़ा दण्ड मिला -- Magan got a severe punishment.
  3. सभी रोटियाँ कड़ी हैं- - All of the breads are hard.
  4. दिलावर कड़े दिल का आदमी है --Dilawar is a stone-hearted man. 
  5. मैं नें कड़ा रुख अपनाया- - I adopted a stern attitude. 
  6. आप ने कड़ी चोट की --  You gave a hard blow. 
  7. यह सवाल कड़ा है- - This question is stiff. 
  8. यह मांस कड़ा है- - This meat is tough.


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem