How to use Adjectives

 

It is studying which determines your destination. 

अब विशेषण के बारे में थोड़ा विचार करें । जैसा कि आपको पता ही होगा "Noun या Pronoun के विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं ।" देखने की बात यह है कि हिन्दी के शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद भिन्न -भिन्न शब्दों के माध्यम से होता है । हिन्दी का एक शब्द है 'मीठा' । इसके अंग्रेजी अनुवाद को ध्यान से पढ़ें- - 
  1. छात्र जीवन की मीठी यादें अभी भी ताजी है- - The happy memories of the student's life  are  still fresh.
  2. आपकी मीठी बातें सबको अच्छी लगती है -- Everyone liked your sweet words.
  3. सीतल नें एक मीठा सपना देखा- - Sital had a pleasant dream. 
  4. रौशनी को कल मीठी नींद आई- - Raushni had a sound sleep. 
  5. आप की मीठी जुबान हरेक को जीत लेती है- - Your silver tongue wins everybody. 
जैसा कि उपरोक्त वाक्यों में 'मीठा' शब्द  का अंग्रेजी में अनुवाद क्रमशः happy, sweet, pleasant, sound, और  silver हुआ है । अंग्रेजी अनुवाद बनाते समय इस बात का ध्यान तो रखना ही होगा न। चलिये अब हिन्दी का शब्द 'मोटा' का अंग्रेजी अनुवाद को देखते हैं --
  1. आप का कमीज मोटा कपड़ा से बना है- - Your shirt is made of coarse cloth. 
  2. काम के बदले आप को मोटी तन्ख्वाह मिलती है -- You get fat salary against the work.
  3. उसकी लाठी मोटी है- - His stick is thick.
  4. वह मोटी रकम है- - That is a handsome amount. 
  5. गगन मोटा आदमी है- - Gagan is a fat man.
  6. दिनेश मोटी अकल का आदमी है- - Dinesh is a blunt headed man. 
जैसा कि उपरोक्त वाक्यों में 'मोटा 'शब्द के अंग्रेजी अनुवादों में क्रमशः coarse, fat,thick, handsome, fat और blunt का प्रयोग किया गया है ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem