How to Digest Structures of Tense


 पूर्व के ब्लोग पोस्ट में आपने यह पढ़ लिया है कि Tense के केवल बारह Structures होते हैं और इसलिए उनसे संबंधित बारह वाक्य । Affirmative, Negative और Interrogative Sentences के सभी वाक्यों को मिला कर कुल  छत्तीस वाक्य होते हैं , लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिर Translation बनाते समय दिक्कत क्यों होती है ।कहा गया है "Practice makes a man prefect." आप किसी चीज का जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, आप उस चीज में उतना ही ज्यादा महारत हासिल करते जयेंगे । तो आईये आज सीखते हैं कि " How to Digest Structures of Tense? "


आज आपको हिन्दी के कुल छत्तीस वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करना है । ये निम्नलिखित हैं -- 

  1. आप अंग्रेजी पढ़ते हैं ।
  2. आप अंग्रेजी नहीं पढ़ते हैं ।
  3. क्या आप अंग्रेजी पढ़ते हैं? 
  4. वह गीत गा रहा है ।
  5. वह गीत नहीं गा रहा है ।
  6. क्या वह गीत गा रहा है? 
  7. आप पत्र लिख चुके हैं ।
  8. आप पत्र नहीं लिख चुके हैं ।
  9. क्या आप पत्र लिख चुके हैं? 
  10. रीता दो घंटे से पढ़ रही है ।
  11. रीता दो घंटे से नहीं पढ़ रही है ।
  12. क्या रीता दो घंटे से पढ़ रही है ?
उपरोक्त सारे वाक्यों को गौर से देखें । ये सभी वाक्य Present Tense के हैं । वाक्य स॔ख्या 1 से 3 Present Indefinite Tense के तीनों Sentences यानि कि Affirmative ,Negative और Interrogative Sentences के हैं । इसी प्रकार वाक्य संख्या 4 से  6 Present Imperfect or Continuous Tense, 7से 9 Present Perfect तथा 10  से 12 Present Perfect Continuous Tense के हैं । अब Past Tense के बारह वाक्यों को नीचे दिया जाता है --

  1. उसने दिनेश को पत्र लिखा ।
  2. उसने दिनेश को पत्र नहीं लिखा ।
  3. क्या उसने दिनेश को पत्र लिखा? 
  4. आप अंग्रेजी पढ़ रहे थे ।
  5. आप अंग्रेजी नहीं पढ़ रहे थे ।
  6. क्या आप अंग्रेजी पढ़ रहे थे? 
  7. वे लोग बाजार जा चुके थे ।
  8. वे लोग बाजार नहीं जा चुके थे ।
  9. क्या वे लोग बाजार जा चुके थे? 
  10. हमलोग दो घंटे से टहल रहे थे ।
  11. हमलोग दो घंटे से नहीं टहल रहे थे ।
  12. क्या हमलोग दो घंटे से टहल रहे थे? 
अब Future Tense के बारह वाक्य निम्नलिखित हैं --

  1. मैं अंग्रेजी सीखूँगा ।
  2. मैं अंग्रेजी नहीं सीखूँगा ।
  3. क्या मैं अंग्रेजी सीखूँगा? 
  4. आप यात्रा कर रहे होंगे ।
  5. आप यात्रा नहीं कर रहें होंगे ।
  6. क्या आप यात्रा कर रहे होंगे? 
  7. वे लोग घर पहुँच चुके होंगे ।
  8. वे लोग घर नहीं पहुँच चुके होंगे ।
  9. क्या वे लोग घर पहुँच चुके होंगे? 
  10. वह दो घंटे से खेल रही होगी ।
  11. वह दो घंटे से नहीं खेल रही होगी ।
  12. क्या वह दो घंटे से खेल रही होगी? 
मैं एक बार फिर कहना चाहूँगा कि आप अभ्यास करने से कतराये नहीं । पहले छोटे -छोटे वाक्यों से शुरुआत करें और  फिर आप महसूस करेंगे कि बड़े से बड़े वाक्यों  का अंग्रेजी में अनुवाद करना कितना आसान है ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem