How to Translate Agreement or disagreement Informant Sentences



 जब आप किसी से बातचीत करतें हैं, तो आप उससे सहमत  (agreed) होते हैं या असहमत (disagreed) । एक उदाहरण से इसे स्पष्ट करते हैं- - 1.आज सड़क सुनसान है। हाँ अवश्य -- The road is dreary. Of course, it is.    2. वे आम मीठे नहीं हैं। नहीं, जी नहीं।-- Those mangoes are not sweet. No, they are not. पहले वाले वाक्य से सहमति और दूसरे वाले वाक्य से असहमति का बोध होता है। आज आप ऐसे वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कैसे करें  (How to Translate Sentences showing agreement or disagreement?) यह सीखेंगे।


अब आईये कुछ हिन्दी के वक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद को देखते हैं, ताकि आप अच्छी तरह से समझ जायें कि How to Translate into English the Sentences showing agreement or disagreement-- 

  1. आप अंग्रेजी बोल सकते हैं । हाँ, अवश्य ।                     You can speak English. Of course, I can.
  2. रतन बहुत प्रतिभावान है । हाँ, है तो ।                           Ratan is very meritorious. Yes, he is. 
  3. बबीता अंग्रेजी नहीं बोल सकती है । बिलकुल नहीं।       Babita can't speak English. No, she doesn't.     
  4. आप मेरे साथ बाजार जा सकते हैं । जी नहीं ।                You can go to market with me. No, Not at all. 
  5. गीता बहुत अच्छी है। नहीं, ओह नहीं ।                         Gita is very good. Oh no, she isn't. 
  6. ये आम मीठे हैं । नहीं, ओह नहीं ।                               These mangoes are sweet. Oh no, they aren't. 
  7. रंजन ने परीक्षा नहीं दिया । हाँ, दिया ।                           Ranjan didn't appear at the examination. Yes, he did.
  8. ये आम मीठे नहीं है । हाँ, है ।                                      These mangoes are not sweet. Oh Yes,they are. 
  9. क्या आप कृपा करके मुझे एक गीत सुनायेंगे। हाँ,  खुशी से ।  Would you recite me a song, please? Yes, with pleasure. 
  10. क्या आप कृपा करके एक ग्लास लस्सी लेंगे। हाँ, खुशी से।  Would you have a glass of lassi? Yes, Thank you. ( नोट - यदि कोई आपको किसी तरह का निमंत्रण दे, तो आप इसको स्वीकृति निम्नलिखित प्रकार से दे सकते हैं- - a. Yes, + with pleasure. b. Yes, + I should like to. c. Yes, + okay.   d. Yes,I don't mind. e. Yes, here they are. f. Yes, here it is. g. Yes,thank you. h. Yes, thank you very much. i.  Yes, thank you so much.)
  11. क्या आप मुझे पाँच सौ रुपये देंगे? नहीं, अफसोस है ।Would you give me five hundred rupees ? No, I'm sorry. 
  12. क्या आप एक ग्लास लस्सी लेंगे? जी नहीं, धन्यवाद । Would you mind having a glass of lassi? No, thank you. ( जब आप को कोई किसी काम के लिए निमंत्रण देता है, तो अस्वीकार करने के लिए निम्नलिखित शब्दों का आप प्रयोग कर सकते हैं- - a. No, thank you. b. No, I'm sorry.) 
कुछ भी सीखने के लिए उत्सुकता के साथ अभ्यास बहुत जरूरी होता है । इसलिए अब नीचे दिए गए कुछ वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद आप स्वयं करें- -
  1. क्या तुम मेरे साथ सिनेमा जाओगे ? जी नहीं, फुर्सत कहाँ है?  
  2. क्या आप एक कप चाय लेंगे? हाँ, धन्यवाद ।
  3. क्या आप विजय को पाँच सौ रुपये देने की कृपा करेंगे?हाँ, खुशी से।
  4. क्या आप उसके साथ बाजार जायेंगे? जी नहीं, अफसोस है।
  5. क्या तुम मुझे कुछ फल दोगे? हाँ, ये है ।
  6. राधा अंग्रेजी नहीं जानती है । नहीं , बिलकुल नहीं ।
  7. ये अंगूर मीठे हैं । हाँ ,अवश्य ।
  8. राम धनी नहीं है । हाँ, है ।
  9. आप काॅलेज बाइक से जाते हैं । नहीं, ओह नहीं ।
  10. आप रात को देर तक जागते हैं । हाँ, बिलकुल ।
  11. आप प्रति दिन अंग्रेजी नहीं पढ़ते हैं । हाँ ,पढ़ता हूँ ।
  12. आज रात काफी डरावना है । हाँ, है तो ।
  13. रतन काफी तेज है । हाँ, अवश्य ।
  14. राम तुम्हें अंग्रेजी नहीं पढ़ा सकता है । जी नहीं, बिलकुल नहीं ।
  15. मैंने तुम्हारी मदद नहीं की । हाँ, की ।


Comments

Popular posts from this blog

How to write an essay on No Pain No Gain

How to Write an essay on Coronavirus?

How to write an essay on Employment Problem